Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Gandhi Jayanti

    अपने लक्ष्य पर डटे रहना और आगे बढ़ने का साहस महात्मा गांधी से सीखा

    ShagunBy ShagunOctober 1, 2021 Gandhi Jayanti No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 759

    महात्मा गांधी से सीखे गए जिंदगी के सबक के बारे में एण्डटीवी के कलाकारों ने बताया अपना अनुभव

    ‘जीवन को इस तरह से जियो जैसे कल ही मौत आने वाली है। ज्ञान इस तरह से अर्जित करो जैसे तुम हमेशा जीने वाले हो।‘ ये अद्भुत बोल मोहनदास करमचंद गांधी के हैं, जिन्हें हम प्यार से बापू कहकर बुलाते हैं। उन्होंने हमें जीवन जीने का एक आदर्श तरीका सिखाया है। दुनिया को बदल देने की अपनी ताकत से हममें से कई लोगों को प्रेरित करने वाले महात्मा गांधी हमेशा सादा जीवन और उच्च विचार को मानते थे।

    ‘गांधी जयंती‘ के अवसर पर, एण्डटीवी के ‘मौका-ए-वारदात-ऑपरेशन विजय‘ के एक्टर्स तान्या अबरोल (सब-इंस्पेक्टर सुरभि कौर) और पीयूष सहदेव (पुलिस इंस्पेक्टर राठौर), ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की सपना सिकरवार (बिमलेश), ‘और भई क्या चल रहा है‘ की अकांशा शर्मा (सकीना मिर्जा), ‘घर एक मंदिर-कृपा अग्रसेन महाराज की‘ के साई बल्लाल (कुंदन अग्रवाल) और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाबी) ने राष्ट्रपिता और उनके सबक को याद किया।

    एण्डटीवी के ‘मौका-ए-वारदात-ऑपरेशन विजय‘ में सब-इंस्पेक्टर सुरभि कौर के रूप में नजर आ रही तान्या अबरोल कहती हैं कि, ‘‘स्कूल में हिस्ट्री में हमने सत्याग्रह के संघर्ष और महात्मा गांधी के नेतृत्व के बारे में पढ़ा था। साथ ही उनके लाए गए सुधारों से जिंदगियां बदल गयीं और कई लोगों के लिये बेहद प्रेरणादायक है। तब से ही बापू, मेरे आदर्श हैं और मैं अपने जीवन में उनके मूल्यों व सीख को शामिल करने की कोशिश करती हूं। बापू की तरह ही मेरा मानना है कि प्यार में पर्वत को भी हिला देने की ताकत होती है और मैंने इसे एक बार नहीं, बल्कि कई बार महसूस किया है। साथ ही मैं दूसरों के समय का सम्मान करती हूं क्योंकि मैं खुद भी समय की बेहद पाबंद हूं। जब आप समय की इज्जत करते हैं तो समय भी आपका मान रखता है।‘‘

    सपना सिकरवार, एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में बिमलेश के रूप में नजर आ रही हैं, उनका कहना है,‘‘महात्मा गांधी से सीखने के लिये काफी सारी बातें हैं, लेकिन अहिंसा को लेकर उनके विचार सबसे ज्यादा सीखने वाले हैं। उनके लिये इसका अर्थ है, किसी के लिये भी बुरे विचार को जगह ना देना, अपने दुश्मनों के लिये भी नहीं। मुझे लगता है हिंसा से केवल लड़ाई और बहस ही जन्म लेती है, लेकिन इससे समस्या का हल नहीं निकलता। यदि आप परेशानी को समझ जायें और उसे ठंडे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें, तो आपको हल जरूर मिलेगा। जब मैं मुंबई आई थी तो मुझे एहसास हो गया था कि मैं किस तरह से चीजों का सामना करना चाहती हूं और इससे मुझे मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों से बाहर आने में मदद मिली। गांधी जयंती के मौके पर मैं आप सबसे गुजारिश करूंगी कि अहिंसा को अपने जीवन जीने का तरीका बनायें ताकि आप एक बेहतर इंसान बन सकें। इससे ज्यादा से ज्यादा दयालु बनने में मदद मिल सकती है।‘‘

    अकांशा शर्मा, एण्डटीवी के ‘और भई क्या चल रहा है‘ में सकीना मिर्जा के रूप नजर आ रही हैं, वह कहती हैं, ‘‘महात्मा गांधी ने हमें एक नहीं, कई तरीकों से प्रेरित किया है। बापू से सीखने लायक काफी सारी चीजें हैं। उनकी बतायी एक सीख को मैंने अपने जीवन में उतारा है, वह है माफ कर देना। सच कहूं तो माफ करना बलवान का गुण है। रिश्तों को बनने में वक्त लगता है और इस तरह के गुण ही रिश्तों को मजबूत बनाते हैं। मैं औरों को माफ कर देने पर भरोसा करती हूं, क्योंकि इससे उन्हें बेहतर होने का मौका मिलता है और हम हल्का महसूस करते हैं। हर किसी को गुस्से और बदले को छोड़़ देने की भावना अपनाने की कोशिश करनी चाहिये। साथ ही दिमाग से सारे नकारात्मक विचार निकाल देने चाहिये।‘‘

    साई बल्लाल, एण्डटीवी के ‘घर एक मंदिर-कृपा अग्रसेन महाराज की‘ में कुंदन अग्रवाल बने हैं, उनका कहना है, ‘‘महात्मा गांधी का कथन ‘सत्यमेव जयते‘ ने हमेशा ही मुझे सच के रास्ते पर चलने के लिये प्रेरित किया है। मेरा मानना है कि ईमानदारी से कुछ भी और सबकुछ जीता जा सकता है। मैं अपने आस-पास के लोगों, अपने काम और खुद से हमेशा ही वफादार रहने की कोशिश करता हूं। यदि ‘सत्य‘ और ‘अहिंसा‘ अंग्रेजों को खदेड़ सकता है तो यह और भी चमत्कार कर सकता है। गांधी जयंती के मौके पर, आइये ईमानदारी और सच्चाई का संकल्प लें और इस दुनिया को बेहतर बनायें।‘‘

    कुंदन अग्रवाल

    एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की अंगूरी भाबी यानि शुभांगी अत्रे का कहना है,‘‘मैं गांधीजी की स्वदेशी विचारधारा को मानती हूं। आज के समय में, मुझे ऐसा लगता है कि अपनी अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये अपने लघु उद्योगों को आगे बढ़ाने का समय आ गया है। लोकल स्टोर से खरीदारी करने का आकर्षण ही अलग होता है। आपको ज्यादा विश्वसनीय और हाथ से बनी हुई चीजें मिलती हैं। मैं जब कभी भी देश के किसी कोने में जाती हूं, तो मैं लोकल मार्केट जरूर जाती हूं और वहां से चीजें खरीदती हूं। मेरा यह पक्का विश्वास है कि यदि हम सपोर्ट करें तो भारतीय उद्योग आगे बढ़ सकते हैं और किसी भी ग्लोबल इंडस्ट्री को पीछे छोड़ सकते हैं। गांधी जयंती के मौके पर, मैं सबसे कहना चाहती हूं कि भारतीय उत्पादों को प्रचारित करें और उन्हें सपोर्ट करें और भारतीय उद्योगों को आगे बढ़ने में मदद करें।‘‘

    एण्डटीवी के ‘मौका-ए-वारदात-ऑपरेशन विजय‘ में सब-इंस्पेक्टर सुरभि कौर के रूप में नजर आ रही तान्या अबरोल ने कहा, ‘‘स्कूल में हिस्ट्री में हमने सत्याग्रह के संघर्ष और महात्मा गांधी के नेतृत्व के बारे में पढ़ा था। साथ ही उनके लाए गए सुधारों से जिंदगियां बदल गयीं और कई लोगों के लिये बेहद प्रेरणादायक है। तब से ही बापू, मेरे आदर्श हैं और मैं अपने जीवन में उनके मूल्यों व सीख को शामिल करने की कोशिश करती हूं। बापू की तरह ही मेरा मानना है कि प्यार में पर्वत को भी हिला देने की ताकत होती है और मैंने इसे एक बार नहीं, बल्कि कई बार महसूस किया है। साथ ही मैं दूसरों के समय का सम्मान करती हूं क्योंकि मैं खुद भी समय की बेहद पाबंद हूं। जब आप समय की इज्जत करते हैं तो समय भी आपका मान रखता है।‘‘

    सपना सिकरवार, एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में बिमलेश के रूप में नजर आ रही हैं, उनका कहना है,‘‘महात्मा गांधी से सीखने के लिये काफी सारी बातें हैं, लेकिन अहिंसा को लेकर उनके विचार सबसे ज्यादा सीखने वाले हैं। उनके लिये इसका अर्थ है, किसी के लिये भी बुरे विचार को जगह ना देना, अपने दुश्मनों के लिये भी नहीं। मुझे लगता है हिंसा से केवल लड़ाई और बहस ही जन्म लेती है, लेकिन इससे समस्या का हल नहीं निकलता। यदि आप परेशानी को समझ जायें और उसे ठंडे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें, तो आपको हल जरूर मिलेगा। जब मैं मुंबई आई थी तो मुझे एहसास हो गया था कि मैं किस तरह से चीजों का सामना करना चाहती हूं और इससे मुझे मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों से बाहर आने में मदद मिली। गांधी जयंती के मौके पर मैं आप सबसे गुजारिश करूंगी कि अहिंसा को अपने जीवन जीने का तरीका बनायें ताकि आप एक बेहतर इंसान बन सकें। इससे ज्यादा से ज्यादा दयालु बनने में मदद मिल सकती है।‘‘

    एण्डटीवी के ‘मौका-ए-वारदात-ऑपरेशन विजय‘ में पुलिस इंस्पेक्टर राठौर के रूप में नजर आ रहे पीयूष सहदेव का कहना है, ‘‘महात्मा गांधी इस बात का उदाहरण हैं कि लगन और इच्छाशक्ति लक्ष्य को पाने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मैंने अपने जीवन में हर पड़ाव पर काफी आलोचनाएं झेली हैं। लेकिन अपने लक्ष्य पर डटे रहने और एकाग्र रहने की बात ने मुझे आगे बढ़ने और मजबूत बने रहने का साहस दिया। हेल्थ, कॅरियर और रिश्ते मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। मैं इन सबको बराबर वक्त देने की कोशिश करता हूं। इसके अलावा, दिमाग में एक बात हमेशा रखता हूं कि लोगों के साथ सम्मान से पेश आना है, जिस तरह कि मैं उनसे सम्मान पाने की उम्मीद करता हूं। इन सारी सीखों ने मुझे एक बेहतर इंसान बनने में मदद की है।‘‘

    अपने लक्ष्य पर डटे रहने और एकाग्र रहने की बात ने मुझे आगे बढ़ने और मजबूत बने रहने का साहस दिया। हेल्थ, कॅरियर और रिश्ते मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। मैं इन सबको बराबर वक्त देने की कोशिश करता हूं। इसके अलावा, दिमाग में एक बात हमेशा रखता हूं कि लोगों के साथ सम्मान से पेश आना है, जिस तरह कि मैं उनसे सम्मान पाने की उम्मीद करता हूं। इन सारी सीखों ने मुझे एक बेहतर इंसान बनने में मदद की है।‘‘

    #&TV
    Shagun

    Keep Reading

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    November 5, 2026
    The Price of His Whims: Trump’s Defeat and America’s Message

    अपनी सनक का खामियाजा: ट्रंप की हार और अमेरिका का संदेश

    November 5, 2026
    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    November 5, 2026
    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    November 5, 2026
    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    November 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading