मुंबई : यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म असम के सबसे बड़े त्योहार बिहू की रंगीन पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक सेना अधिकारी (देव मेनारिया) आतंकवादी हमले की साजिश को नाकाम करने की जंग लड़ता है। फिल्म उग्रवाद के खिलाफ शिक्षा, एकता और सामाजिक समावेशन को सबसे मजबूत हथियार बताती है।

कलाकार: देव मेनारिया, डेज़ी शाह, अरबाज खान, राहुल देव, रज़ा मुराद, हितेन तेजवानी, युक्ति कपूर और असम के कई कलाकार। निर्देशक: सुज़ाद इक़बाल खान, निर्माता: प्रबीर कांता साहा (PKS Films) प्रोड्यूसर प्रबीर कांता साहा का कहना है, “यह फिल्म असम की सच्चाई, संस्कृति और देशप्रेम का आईना है। यह दिखाती है कि इंसानियत और एकजुटता हिंसा से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं।”
फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और असम की आत्मा को राष्ट्रीय मंच पर लाने का दावा करती है।







