एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस को मिला रामाश्री हार्मनी म्यूज़िक का पीआर, डिजिटल और इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशंस का जिम्मा
मुंबई: दिन में मरीजों के गले-कान-नाक की सर्जरी करने वाले डॉक्टर शामकुमार शिंदे रात में रोमांटिक गाने गाते हैं। मुंबई के KEM हॉस्पिटल में MS ENT की पढ़ाई कर रहे इन डॉक्टर ने अपना नया इंडिपेंडेंट म्यूजिक लेबल रामाश्री हार्मनी म्यूजिक शुरू किया है।
लेबल की पहली रिलीज “बारिश का मौसम आया” खुद डॉ. शिंदे ने लिखा, कंपोज किया और गाया। गाना Spotify, YouTube समेत सभी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
अब इस लेबल का PR, डिजिटल प्रमोशन और इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशंस का काम एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस ग्रुप को मिल गया है। ग्रुप की दोनों यूनिट्स जिनमें एक एप्रोच कम्युनिकेशंस और दूसरी एप्रोच एंटरटेनमेंट मिलकर मीडिया रिलेशंस, आर्टिस्ट मैनेजमेंट, कॉन्सर्ट्स, वीडियो प्रोडक्शन और ब्रांड कोलैब्स संभालेंगी।
रानी अतरम (रामाश्री हार्मनी की हेड) और सोनू त्यागी (एप्रोच ग्रुप के फाउंडर) ने साझेदारी की घोषणा की। इसका मकसद लेबल को देश-दुनिया में पहुंचाना है।डॉक्टर से गायक बने कलाकार को बड़ा प्लेटफॉर्म मिलने की कहानी यहीं से शुरू होती दिख रही है।







