Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    ShagunBy ShagunJune 26, 2026Updated:June 27, 2026 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 207

    सड़क हादसा या कुछ और? बबेरू के चहेते पत्रकार बाबूलाल गुप्ता ‘नन्ना’ की मौत छोड़ गई कई गंभीर सवाल?

    बबेरू (बांदा)। बड़ा हो या छोटा, अमीर हो या गरीब! बबेरू में हर जुबां पर एक नाम बेहद अदब और मोहब्बत से लिया जाता था… ‘नन्ना’। आज बबेरू की गलियां खामोश हैं, हवाओं में उदासी है और हर आंख नम है। क्योंकि सबको अपनी शालीनता से बांधकर रखने वाले बाबूलाल गुप्ता उर्फ नन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता, अडिग सिद्धांत और बेदाग शख्सियत अब सिर्फ यादों के झरोखे में सिमट कर रह गई है, जो बबेरू वासियों के दिलों में हमेशा जीवंत रहेगी।

    एक साधारण निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे नन्ना का व्यक्तित्व कितना असाधारण था, इसकी गवाही उनकी अंतिम यात्रा में उमड़ा हजारों चाहने वालों का हुजूम दे रहा था। वह ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और उच्च मानवीय मूल्यों के साक्षात प्रतीक थे। जिसने भी उन्हें देखा, एक ही चिर-परिचित वेशभूषा में देखा। कुर्ता-पायजामा, सदरी, जेब में टंगा पेन और पैरों में चप्पल। उनकी दिनचर्या जितनी नियमित थी, उनका चरित्र भी उतना ही अडिग था। दशकों तक ‘अमर उजाला’ के क्षेत्रीय संवाददाता के रूप में काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता के ऊंचे मानक स्थापित किए। आज के दौर में जब पत्रकारिता और राजनीति गुटबाजी की शिकार है, नन्ना ने खुद को हर गुटबाजी से कोसों दूर रखकर अपनी एक अमिट और निष्पक्ष पहचान बनाए रखी।The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    काल का क्रूर प्रहार और एक अनसुलझा सवाल

    बीती 25 जून 2026 की सुबह बबेरू के लिए एक ऐसा अंधेरा लेकर आई, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। रोज की तरह अपनी नियमित दिनचर्या के अनुसार नन्ना सुबह घर से चौराहे की तरफ अखबार लेने निकले थे। किसे पता था कि मौत वहां घात लगाए बैठी है। एक अनियंत्रित, तेज रफ्तार लोडर ने उन्हें न सिर्फ कुचला, बल्कि काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया।

    प्रथम दृष्टया यह एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना दिखती है, लेकिन एक निर्भीक पत्रकार की इस तरह हुई मौत के पीछे एक दूसरा पहलू भी हो सकता है। कानून और प्रशासन को इस मामले की हर कोण से बारीकी से जांच करनी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके। इसके साथ ही, घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों में मौत बनकर दौड़ने वाले ऐसे वाहनों पर नकेल कसना बेहद जरूरी है। इसके समाधान के रूप में हर वार्ड या बस्ती में आपसी सहयोग या सरकारी मदद से स्पीड सेंसर कैमरे लगाए जाने चाहिए, ताकि तेज रफ्तार गाड़ियों का भारी चालान स्वतः कट सके। इससे न केवल राजस्व बढ़ेगा, बल्कि सड़कों पर असमय टूटने वाली सांसों को भी बचाया जा सकेगा।

    समाजवाद का एक मजबूत स्तंभ ढह गया

    नन्ना सिर्फ एक बेहतरीन पत्रकार ही नहीं, बल्कि बांदा जिले में समाजवादी आंदोलन की बुनियाद रखने वाले पुरोधाओं में से एक थे। वह बांदा जिले में सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रथम जिलाध्यक्ष रहे। उन्होंने अपने कड़े परिश्रम और साथियों के सहयोग से व्यापारियों को समाजवाद के झंडे तले लामबंद किया। बुंदेलखंड के तत्कालीन कद्दावर नेता और मंत्री रहे, बड़े भाई डॉ. सुरेंद्रपाल वर्मा जी के बेहद करीबियों में नन्ना भी शुमार हो गए थे। उनकी संगठन क्षमता और अटूट निष्ठा को देखकर तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रद्धेय ‘नेताजी’ मुलायम सिंह यादव जी ने भी उनकी मुक्तकंठ से सराहना की थी।

    नन्ना का इस तरह अचानक चले जाना, हम जैसे तमाम पुराने समाजवादी साथियों और पूरे बबेरू के लिए किसी बड़ी त्रासदी से कम नहीं है। हमारे बड़े भाई और एक सच्चे मित्र की तरह रहे नन्ना की यादें आज आंखों से आंसुओं के रूप में अनवरत बह रही हैं।

    नन्ना शारीरिक रूप से भले ही विदा हो गए हों, लेकिन उनकी सादगी का कुर्ता, निष्पक्षता का पेन और समाजवाद की सदरी हमेशा बबेरू के इतिहास में अमर रहेगी। विनम्र श्रद्धांजलि!

    — राम प्रताप गुप्ता (पूर्व जिलाध्यक्ष, समाजवादी संघर्ष समिति)

    Shagun

    Keep Reading

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026
    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    September 6, 2026
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading