लखनऊ, 7 जुलाई : भोजपुरी फिल्म “छाया” की शूटिंग कुशीनगर, उत्तर प्रदेश में शुरू हो चुकी है, जिसमें पृथ्वी तिवारी और रक्षा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्रग्यामैटिक फिल्म प्रा. लि. के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता गौरव छाबड़ा और प्रियंका छाबड़ा हैं, जबकि निर्देशन जसपाल ने किया है। फिल्म की कहानी संदीप मिश्रा ने लिखी है, और पटकथा व संवाद संजय तिवारी और चंदन सिंह ने तैयार किए हैं। संगीत मधुकर आनंद और रवि राज दिपू ने दिया है, जिसमें सात गाने हैं, जिनके बोल रवि राज दिपु, प्रमोद पाण्डेय, और संदीप मिश्रा ने लिखे हैं।
फिल्म में अन्य कलाकारों में अंशु तिवारी, अनुप अरोड़ा, देव सिंह, रोहित सिंह मटरु, टीएन त्रिपाठी, प्रमोद पाण्डेय, अनुपमा यादव, मनोज द्विवेदी, रमेश यादव, रोहित श्रीवास्तव, विनोद तिवारी, और चेतन सिंह शामिल हैं। तकनीकी टीम में डीओपी कृष्णा पाण्डेय, प्रोजेक्ट डिजाइनर संदीप मिश्रा, कला निर्देशक पवन शर्मा, और कास्ट्यूम डिजाइनर विद्या मौर्या हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला और कास्टिंग डायरेक्टर रमेश यादव हैं। रिलीज तिथि की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन निर्माताओं को उम्मीद है कि यह भावपूर्ण कहानी दर्शकों को आकर्षित करेगी और बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करेगी।







