अक्स पाठशाला इंटरटेनमेंट एल एल पी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “दुल्हिन नं. 1” का भव्य मुहूर्त संपन्न हो गया। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई। फिल्म में नई जेनरेशन के खूबसूरत अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी लीड रोल में नजर आने वाली है। फिल्म के निर्माता विवेक कुमार और निर्देशक कन्हैया विश्वकर्मा हैं। फिल्म के मुहूर्त के अवसर पर निर्माता ने कहा कि फिल्म सामाजिक और पारिवारिक फिल्म होगी। हम इस फिल्म का निर्माण बड़े बजट के साथ कर रहे हैं। फिल्म की कहानी अद्भुत है।

वहीं, निर्देशक कन्हैया कुमार ने फिल्म को मनोरंजन का नेक्स्ट लेवल बताया और कहा कि फिल्म महिला प्रधान है, जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी। हमारी कोशिश है फिल्म को बेहतरीन ढंग से पर्दे पर उतारने की कोशिश करेंगे। फिल्म के सारे कलाकार बेहद मेहनती और प्रतिभाशाली हैं। उनके साथ हम इस फिल्म के शूट पर फोकस कर रहे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म के असोशीएट डायरेक्टर रवि तिवारी हैं। म्यूजिक रजनीश मिश्रा और मधुकर आनंद हैं। कहानी राकेश त्रिपाठी हैं। डीओपी प्रकाश अन्ना हैं।






