मसालेदार मोशन पोस्टर और एंटरटेनिंग ट्रेलर के साथ काफी हलचल पैदा करने के बाद, फिल्म के एक्टर-प्रोड्यूसर मोहित चड्ढा और फिल्म फ्लाइट की पूरी टीम कड़ी मेहनत करके आखिरकार फिल्म को थिएटर्स तक पहुंचाने के लिए बिल्कुल तैयार है।
पवन मल्होत्रा, जाकिर हुसैन, विवेक वासवानी और शिबानी बेदी के सह-अभिनय के साथ, इस एक्शन थ्रिलर में एक बिजनेस टाइकून रणवीर मल्होत्रा (चड्ढा) की यात्रा बताई गई है, जिन्हें सर्वाइव करने के लिए एक विमान पर विभिन्न घातक बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
मुख्य किरदार यानि रणवीर मल्होत्रा ठोस सिद्धांतों का धनी है, जो अपने उसूलों और सिद्धांतों के लिए किसी भी ताकत से लड़ सकता है। अकेले गुंडों की पिटाई करने से लेकर एक सुनियोजित अपहरण की कोशिशों के, बिना पायलेट वाले विमान में सवार मोहित चड्ढा बेहतरीन एक्शन सीक्वेंसेस के साथ सभी बाधाओं पर काबू पाने में सफल रहते हैं।
अपने एक्टर-प्रोड्यूसर की भूमिकाओं के बारे में बात करते हुए मोहित कहते हैं, “ऐसा समय भी आया जब मैं एक दिन एक्शन सीक्वेंसेस को पूरा करने के बाद जख्मी हो गया, उसके बाद मैं सभी वेंडर्स और पार्टनर्स से सीधे निगोसिएशन मोड में ही मिला। उस एक्शन सीन के दौरान, मैंने कुछ एक्शन रिहर्सल्स लगभग पूरे होने के स्थिति से पहले (हवा में झूलते हुए) ही रोक दिए, और उस समय का सदुपयोग करते हुए मैंने उस सस्पेंडेड स्टेट में कुछ बैक एंड कन्वर्सेशन्स पूरे कर लिए। उस सीक्वेंस के अंत तक, मेरे कन्धों में 3 दिनों तक असहनीय दर्द रहा। सौभाग्य से, मेरा स्पोर्ट्स का एक्सपीरिएंस मेरे काम आया, मेरी कुंग-फू ट्रेनिंग और मेहनती वर्कआउट्स ने इस कष्टप्रद प्रक्रिया का सामना करने के लिए मेरी बहुत सहायता की। एक तथ्य यह भी है कि विमान के इंटीरियर का सेट हाइड्रोलिक्स पर बनाया गया था, जिसका बार-बार टॉस करना और मुड़ना इस प्रोसेस को और भी अधिक चुनौतीपूर्ण बनाने का कार्य कर रहा था।”

मोहित और डायरेक्टर सूरज जोशी एक विस्तृत और महत्वाकांक्षी विजुअलाइजेशन को लेकर बेहद गंभीर थे कि एक्शन कैसे होना चाहिए। अपने सपने को बेहतर एक्जिक्युशन के साथ सच करने के लिए वे दोनों एक विशेष थाई एक्शन टीम में शामिल हुए, जिसका नेतृत्व प्रसिद्ध एक्शन डायरेक्टर प्रदित सेयुम ने किया।
उन्होंने इस फिल्म के फाइट सीक्वेंसेस को भी डायरेक्ट किया है और साथ ही निशांत खान ने मिड फ्लाइट के एक्शन सीक्वेंसेस को जीवंत किया है। प्रदित के बारे में बेहद दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने पहले सलमान खान, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम आदि जैसे भारतीय एक्टर्स के साथ भी कोलेबरेट किया है और माउंटेन टाइगर, ट्रेजर आईलैंड, रेस्क्यू डॉन, द मैग्निफिशिएंट फाइव, मरीन 2 आदि जैसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी एक्शन सीक्वेंसेस डिजाइन किए हैं।
डेब्यूटेंट डायरेक्टर सूरज जोशी द्वारा डायरेक्ट की गई और क्रेजी बॉएज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को 19 मार्च, 2021 को यूएफओ मूवीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज किया जाएगा।







