बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनकर तैयार भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ का सिनेमाघरों में शीघ्र ही प्रदर्शन होगा। इसकी तैयारी भी जोर शोर से चल रही है, जिसकी जानकारी फ़िल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने दी है। साथ ही उन्होंने अपनी एक नई फिल्म ‘आशिकी’ की भी घोषणा कर दी है, जिसमें फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ वाली कास्ट को रिपीट किया जाएगा। फ़िल्म आशिकी का मुहूर्त भी जल्द ही होने वाला है।

आपको बता दें कि फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ को भोजपुरी के मशहूर निर्देशक पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया। इस फ़िल्म की शूटिंग लॉक डाउन खत्म होने के बाद बीते साल हुई थी, जिसके बाद यह पोस्ट प्रोडक्शन फेज में थी।
जानकारी के मुताबिक अब फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा हो गया है, जिसके बाद प्रदीप के शर्मा अब फ़िल्म को रिलीज करने के लिए एक अच्छे डेट की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि फ़िल्म को वे जल्द ही रिलीज कर देंगे। साथ ही उन्होंने ये दावा भी किया है, ‘लिट्टी चोखा’ सबों को पसंद आने वाली है।






