मुंबई , 22 दिसंबर : नाहटा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म “शकुंतला” के पोस्ट प्रोडक्शन का काम अब अंतिम फेज में है, जिसके बाद इस फिल्म को रिलीज कर दिया जायेगा। इसकी जानकारी भोजपुरी फिल्म के सितारे प्रिंस सिंह राजपूत ने दी। वे इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। उनके साथ इस फिल्म में भोजपुरी स्क्रीन की प्रतिभाशाली अदाकारा पायस पंडित भी नज़र आने वाली हैं।
फिल्म के निर्माता हर्षित नाहटा हैं, जबकि निर्देशक रितेश ठाकुर हैं। उन्होंने बताया कि यह एक अलग तरह की फिल्म है। पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान फिल्म की खूबसूरती और भी खिल कर आई है। इसलिए उम्मीद है कि जब फिल्म रिलीज होगी, तो दर्शकों को यह पसंद आएगी। फिल्म एक महिला प्रधान कहानी है। जिसमें सामाजिक मुद्दों को दर्शाया गया है।