भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से एक भावनात्मक और पारिवारिक कहानी लेकर आ रही है “ममता की छांव में”, जिसका निर्माण सुर म्यूजिक के बैनर तले किया गया है। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर इस फिल्म की पहली झलक दर्शकों के सामने प्रस्तुत की गई। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। फिल्म का निर्माण सुरिंदर यादव और निर्देशन लाल बाबू पंडित ने किया है। यह फिल्म मां की ममता, संघर्ष और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाती है।
इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ आस्था सिंह, पूजा गंगोली, नीलम गिरी, महेंद्र यादव, संजय वर्मा, अनूप अरोड़ा, सोनू पांडेय, विद्या सिंह, सोनू यादव और विनोद मिश्रा जैसे अनुभवी कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने बताया कि यह एक संवेदनशील कहानी है, जो समाज में मां के महत्व और परिवार की ताकत को उजागर करती है। फिल्म के डी ओ पी साहिल जे अंसारी और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।