भोजपुरी जगत का नंबर 1 चैनल भोजपुरी सिनेमा पर चल रहे लोकप्रिय म्यूजिकल शो सुर संग्राम के “ग्रैंड-फाइनल” का प्रसारण रविवार 24 दिसंबर को रात 8 बजे से जाएगा। इसमें बिहार ,यू पी और झारखंड के प्रतियोगियों के बीच चल रही सुरों की जंग का आख़िरी फ़ैसला होगा और मिल जायेगा इस सीजन के सुर संग्राम का विनर। सुर संग्राम के इस सीजन में कौन सा प्रदेश बनेगा विजेता, किसके हाथ लगेगी फिनाले की चमचमाती ट्रॉफी और कौन जीतेगा शानदार इनाम? इन सारे सवालों का जवाब कल 24 दिसंबर की रात मिल जायेगा, जब भोजपुरी सिनेमा पर इसका प्रसारण किया जाएगा।
आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोक प्रिय शो में से एक सुर संग्राम का यह सीजन भी कई मायनों में सफल रहा और अब यह अंतिम पड़ाव में है, जहां इसका फिनाले होने वाला है। सुर संग्राम के विजेता को एक खूबसूरत चमचमाती ट्रॉफी के साथ 15 लाख का पुरुस्कार भी मिलेगा। आखिर यह 15 लाख रुपए और ताज किसके सर सजेगा, देखने के लिए अभी से तैयार हो जाइए।






