पटना, 11 जुलाई 2025: लेखक अभिनव पराशर की पुस्तक ‘जिहादी: एक प्रेम कथा’ पर आधारित फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म एक मुस्लिम युवक की प्रेम, संघर्ष और समाज में सकारात्मक बदलाव की कहानी बयां करती है। निर्देशक संजीव कुमार और सह-निर्देशक विकास कुमार ने इस कहानी को भावनात्मक गहराई दी है।
मुख्य भूमिका में मनु कृष्णा और अपर्णा मलिक हैं, जबकि गिरीश शर्मा खलनायक के रूप में नजर आएंगे। संगीतकार शिशिर पांडेय और गीतकारों बिनय बिहारी, नवाब आरजू, पप्पू जी, भार्गवी व सुमीत चंद्रवंशी ने फिल्म के गीतों को खास बनाया है, जिन्हें जतिंदर सिंह, प्रियंका सिंह, खुशबू जैन, पामिला जैन, इंदु सोनाली और सुगम कुमार ने गाया है।
निर्देशक संजीव कुमार के अनुसार, यह फिल्म ‘जिहादी’ शब्द को प्रेम और सौहार्द के नए दृष्टिकोण से पेश करती है, जो धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वालों को शांति और बदलाव का संदेश देती है। पराशर एंटरटेनमेंट और जय माता दी पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म दर्शकों को एकजुटता और आत्मचिंतन का संदेश देगी।







