Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    महाराज अग्रसेन के सिद्धांतों पर आधारित नया सीरियल ‘घर एक मंदिर-कृपा महाराज अग्रसेन की’

    ShagunBy ShagunAugust 3, 2021 TV / Smart Phone No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,013

    ज़ी स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस इस शो में कई बेहतरीन कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे, इसमें गेंदा के रूप में श्रेणू पारीख, कुंदन अग्रवाल के किरदार में साई बल्लाल, अग्रसेन महाराज के रूप में समीर धर्माधिकारी, गेंदा के पति वरुण अग्रवाल के रूप में अक्षय म्हात्रे, मनीष अग्रवाल के किरदार में विशाल नायक, निशा अग्रवाल के रूप में केनिशा भारद्वाज, संतोष की भूमिका में यामिनी सिंह और अनुराधा अग्रवाल के रूप में अर्चना मित्तल जैसे एक्टर्स नजर आयेंगे! बता दें कि शो का प्रीमियर एण्डटीवी पर 10 अगस्त, 2021 को रात 9 बजे होगा, इसका प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार किया जाएगा।

    सामाजिक-पौराणिक कहानियां सदियों से भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही हैं। इनमें महान राजाओं, रानियों और देवताओं की कहानियों की एक विशाल श्रृंखला है।

    इस कहानी में महाराज अग्रसेन के मुख्य सिद्धांतों को उनकी परम भक्त और शो की नाायिका गेंदा के नजरिये से दिखाया गया है। गेंदा साधारण परिवार की एक आज्ञाकारी लड़की है, जिसकी शादी एक व्यापारी परिवार में हो जाती है। इस कहानी में महाराज अग्रसेन और उन पर अटूट आस्था रखने वाली उनकी भक्त के बीच के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाया गया है। वह उन्हें अपना विचारक, मार्गदर्शक और सखा मानती है। जीवन में गेंदा को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन महाराज अग्रसेन के विचारों से प्रेरणा लेकर वह उन मुश्किलों से लड़कर उभरती है। यह शो आस्था और विशवास पर आधारित है।

    इस शो के बारे में विष्णु शंकर, बिजनेस हेड, एण्डटीवी ने कहा, “इस चुनौतीपूर्ण समय में हमें आगे बढ़ने में जो चीज मदद करती है वह हैं हमारे सिद्धांत, हमारी धारणायें और सबसे महत्वपूर्ण हमारा परिवार। हमें टेलीविजन स्क्रीन पर पहली बार ऐसा सोशल-माइथोलाॅजिकल ड्रामा लाकर बहुत खुशी हो रही है जिसमें महान अग्रसेन महाराज की कहानी दिखाई गई है। उनके सिद्धांत एवं सीख सदियों बाद भी आज के समय में बेहद प्रासंगिक हैं। भले ही वे अग्रवाल समुदाय के संस्थापक हों लेकिन उन्होंने जो शिक्षायें दी थी, वो सभी के लिये हैं। हमारा शो ‘घर एक मंदिर – कृपा अग्रसेन महाराज की’ धार्मिक निष्ठा, परिवार और जिंदगी की एक दिलचस्प कहानी है।”

    अंशुल खुल्लर, बिजनेस हेड, ज़ी स्टूडियोज कहते हैं, “ज़ी स्टूडियोज के माध्यम से हम एण्डटीवी पर ‘घर एक मंदिर-कृपा अग्रसेन महाराज की’ नाम से एक अनोखा शो लाॅन्च कर रहे हैं। इससे पहले महान राजा अग्रसेन महाराज को लेकर कोई कहानी नहीं दिखाई गई है। यह शो टेलीविजन पर अपनी तरह की पहली कहानी है, जोकि हमारी नायिका गेंदा अग्रवाल के माध्यम से अग्रसेन महाराज के सरल और प्रासंगिक सिद्धांतों से आपको रूबरू करायेगी। यह गेंदा के भावनात्मक सफर की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि वह किस तरह अपनी आस्था के बल पर जीवन की हर परेशानी से लड़ती है।

    गेंदा अग्रवाल के किरदार के बारे में श्रेणू पारीख कहती हैं, “गेंदा एक साधारण परिवार की आम लड़की है, जिसकी शादी कुंदन अग्रवाल के सबसे छोटे बेटे वरुण अग्रवाल से होती है। वरुण की मानसिक हालत अच्छी नहीं है। उनकी गहनों की एक पुश्तैनी दुकान है अग्रवाल एंड सन्स। गेंदा काफी गहराई से अपने संस्कारों से जुड़ी है और अपने परिवार को बचाने के लिये किसी भी हद तक जा सकती है। वह अग्रसेन महाराज के चार मुख्य सिद्धांतों को सुनते और उनका पालन करते हुए बड़ी हुई है। उनके विचारों की मदद से ही वो जीवन से जुड़ी मुश्किलों से बाहर निकल पाती है। उनके साथ गेंदा का बड़ा ही अनोखा और खूबसूरत सा रिश्ता है। वे उसके मार्गदर्शक, विचारक और सखा हैं।”

    वरुण अग्रवाल का किरदार निभा रहे अक्षय म्हात्रे कहते हैं, “वरुण, गेंदा का पति है और अग्रवाल परिवार का सबसे छोटा और सबसे लाडला बेटा है। वह अग्रवाल परिवार की ‘आंखों का तारा’ है। वरुण काफी मिलनसार है, जो किसी भी तरह का तनाव नहीं लेता। वो कोई भी काम करने से ज्यादा खुद का ख्याल रखने में या फिर वीडियो गेम्स खेलने में अपना वक्त बिताता है। उसे अच्छा लगता है कि कोई उसे लाड़-प्यार करे और वह चाहता है कि उसकी पत्नी उसका पूरा ध्यान रखे। वरुण को अपने पिता के फैमिली बिजनेस पर बहुत गर्व है और उसे लगता है, बाहर काम किए बिना भी ऐशो-आराम की जिंदगी जी जा सकती है।”

    अग्रसेन महाराज का किरदार निभा रहे समीर धर्माधिकारी कहते हैं, “अग्रसेन महाराज जैसा अहम किरदार निभाना मेरे लिये गर्व की बात है। उन्होंने अग्रवाल समाज की नींव रखी थी। गेंदा, अग्रसेन महाराज की परम भक्त है और अपनी आस्था के बल पर जीवन में बहुत सारी चुनौतियों को पार कर लेती है। लोगों को अग्रसेन महाराज के बारे में जानकारी तो है, लेकिन परदे पर उनकी कहानी को बहुत कम दिखाया गया है, खासकर हिंदी जनरल एंटरटेनमेन्ट चैनलों पर। कई मायनों में यह शो अपने आप में अनूठा है। इसकी कहानी अलग और नई है। मुझे यकीन है कि यह शो दर्शकों को आकर्षित करेगा और उनके दिलों को छू जाएगा।”

    कुंदन अग्रवाल का किरदार निभा रहे साई बल्लाल कहते हैं, “कुंदन अग्रवाल पेशे से एक व्यवसायी है, जो पुश्तैनी गहनों की दुकान, अग्रवाल एंड सन्स का मालिक है। उनके दो बेटे हैं- मनीष और वरुण। कुंदन एक फैमिली मैन है और हमेशा अपने बच्चों और अपने परिवार की भलाई के बारे में सोचता है। परिवार के साथ-साथ, उन्हें पीढ़ियों से चले आ रहे अपने गहने बनाने के बिजनेस से भी बहुत प्यार है। जाहिर-सी बात है वह चाहते हैं कि उनके बेटे अब कारोबार की बागडोर संभाल लें। कुंदन मुखर स्वभाव का है और उसकी अपनी सोच है, जिसे गलत नहीं ठहराया जा सकता।”

    अनुराधा अग्रवाल के किरदार को निभाने वाली अर्चना मित्तल कहती हैं, “अनुराधा एक गृहिणी है जिसका लक्ष्य परिवार के मूल्यों को बनाए रखना है। अपने पति कुंदन से भी उसके मधुर संबंध है और वह बखूबी घर संभालती है। अनुराधा चाहती है, उसके बेटे खूब तरक्की करें और अपने पिता की तरह बिजनेसमैन बनें। उसकी बहुएं भी उसके नक्शेकदम पर चलते हुए परिवार की देखभाल करें। वह पारंपरिक सोच वाली है और समय के साथ बदलने में विश्वास नहीं करती।”

    मनीष अग्रवाल का किरदार निभा रहे विशाल नायक कहते हैं, “मनीष, कुंदन अग्रवाल का सबसे बड़ा बेटा और पुश्तैनी बिजनेस की बागडोर संभालने की उनकी सबसे बड़ी उम्मीद भी है। वह बहुत पढ़ा लिखा, महत्वाकांक्षी और आधुनिक विचारों वाला इंसान है, जिसका झुकाव फैमिली बिजनेस के बजाय कॉर्पोरेट नौकरी की तरफ ज्यादा है। मनीष एक फैमिली मैन है और वह अपने पिता के बिजनेस का सम्मान करता है। हालांकि, दिल ही दिल में कुछ बड़ा करने के सपने देखता रहता है लेकिन कभी-कभी अपने पिता द्वारा उसके सपनों और ख्वाहिशों को न समझ पाना उसे बागी बना देता है।”

    निशा अग्रवाल का किरदार निभा रहीं केनिशा भारद्वाज कहती हैं, “निशा, मनीष की पत्नी और गेंदा की जेठानी है। वह एक खुशमिजाज लड़की है जो अपनी जिंदादिली से घर को रोशन कर देती है। बड़े सपने और ख्वाहिशों वाली निशा का ताल्लुक एक छोटे शहर से है। वह अपने पति की ख्वाहिशों में उसके साथ है।”

    संतोष का किरदार निभा रहीं यामिनी सिंह कहती हैं, “संतोष, गेंदा की माँ है और हर माँ की तरह वह भी हमेशा अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित रहती है और चाहती है उसके लिए सबकुछ बहुत अच्छा हो। वह अपनी बेटी की खूबियों और अग्रसेन महाराज में उसके अटूट विश्वास से अच्छी तरह वाकिफ है।

    #&TV #&TV's #घर एक मंदिर-कृपा महाराज अग्रसेन की
    Shagun

    Keep Reading

    Aditi Budhathoki to make her debut at the Cannes Film Festival, representing India.

    अदिति बुधाथोकी कान्स फिल्म फेस्टिवल में करेंगी डेब्यू, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

    Rajni Sets Out with Her Own Wedding Procession in Search of Love; Emotions on Display in the Trailer.

    प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

    'The Narmada Story' Unveils a High-Voltage Anthem Saluting the Valor of Women Police Officers

    महिला पुलिस के शौर्य को सलाम करता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का हाईवोल्टेज एंथम

    Sezal Sharma’s Name Echoes at Cannes for the Fourth Time Sezal Sharma Set to Shine Again at Cannes Film Festival

    कान्स में चौथी बार पहुंचीं सेज़ल शर्मा, ‘हंगर गेम’ का पोस्टर शोकेस के लिए चुना गया

    Yami Gautam Becomes the New Voice for Women's Health

    यामी गौतम बनीं महिलाओं की सेहत की नई आवाज़

    'The Narmada Story' Creates a Digital Sensation!

    ‘द नर्मदा स्टोरी’ ने मचाया डिजिटल तहलका!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading