अभिनेता राघव नय्यर और एक्ट्रेस निधि झा की तस्वीर आजकल खूब वायरल हो रही है, दोनों शादी के जोड़े में है तस्वीर यश कुमार की अपकमिंग फ़िल्म ‘लाडो’ के सेट पर की है, दोनों के साथ खुद यश कुमार भी नज़र आ रहे हैं।
बता दें कि शूटिंग लगभग अंतिम चरण है। फ़िल्म को सुजीत वर्मा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म बाप बेटी के रिश्तो पर आधारित है। भारतीय फैमिली ड्रामा वाले दर्शकों को देखते हुए इस फिल्म का निर्माण हो रहा है। फिल्म का कैनवस बहुत बड़ा है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों को यकीन होगा कि हिंदी फिल्मों का जो फ्लेवर राजश्री लेकर आती थी, वही फ्लेवर इस फिल्म की है।
अभिनेता राघव नय्यर का कहना है कि यश जैसे मंझे हुए अभिनेता और डेडिकेटेड प्रोड्यूसर के काम से मैं बहुत प्रभावित हूं। स्टोरी सुनते ही मैंने झट से हां कर दिया, क्योंकि मुझे लगा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जो दर्शक हैं, फैमिली ओरिएंटेड फिल्मों को ज्यादा पसंद करते हैं और उस दर्शक वर्ग में यह फिल्म जरूर पसंद की जाएगी। इस फिल्म में मेरा रोल थोड़ा चैलेंजिंग था, क्योंकि मुझे मेरे वास्तविक उम्र से थोड़ा बड़ा दिखना था और निधि झा जैसी एग्रेसिव अभिनेत्री के साथ पेयरिंग थी।
एक्ट्रेस निधि झा के अनुसार, ऐसा लगता है कि मानो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बेटियों पर फिल्म बनाने का कॉपीराइट सिर्फ यश कुमार ने ले रखा है। बाप – बेटी के रिश्ते पर यश कुमार लगातार कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं और सफलता भी पाई है।
वही, यश कहते हैं मेरे साथ इस फ़िल्म में राघव नय्यर हैं, क्योंकि फिल्म में जो कैरेक्टर है, उसके लिए राघव नय्यर बेहतरीन चुनाव है। राघव युवा हैं, एनर्जेटिक हैं और सबसे बड़ी बात जो इन्हें औरों से अलग करती हैं ये एक्टिंग को ले कर काफी डेडिकेटेड हैं। इसलिए मुझे यकीन है कि फ़िल्म दर्शकों के लिए बेहतरीन होने वाली है। आपको बता दें कि फ़िल्म लाडो की शूटिंग बलिया, बेल्थरा रोड यूपी में चल रही है।







