Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    बिहार के युवा टेक उद्यमी मिस्बाह अशरफ की सफलता की कहानी जानकार हैरान रह जायेंगे !

    ShagunBy ShagunMarch 9, 2021 करियर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 659

    कई बार हमारे सामने ऐसे नौजवानों की कहानियां आती हैं, जिन्होंने इसे मात्र किस्मत से बड़ी सफलता हासिल कर ली। या तो उन्होंने कोई जैकपॉट जीत लिया या अपने दूर के रिश्तेदारों से बहुत सारी संपत्ति विरासत में प्राप्‍त कर ली। लेकिन शायद ही कभी हम उन लोगों के बारे में सुनते हैं जिन्होंने उस बड़ी सफलता को पूरी तरह इच्छाशक्ति, समर्पण और कड़ी मेहनत के जरिये हासिल की हो।

    ऐसी ही एक उल्लेखनीय कहानी मिस्बाह अशरफ की है, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, और अभी हाल ही में लाइटस्पीड वेंचर्स-समर्थित फॉक्सी को अपना स्टार्टअप, “मार्सप्ले” बेचने के बाद सिलिकॉन वैली (बेंगलुरु) में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया है।

    सौंदर्य और फैशन एसेसरीज के लिए समुदाय केन्‍द्रित ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म के रूप में, कंपनी ने यूट्यूब इंडिया के पूर्व प्रमुख अमित अग्रवाल, बाउंस के सीईओ विवेकानंद हल्‍लेकेरे, टीपीजी ग्रोथ पार्टनर्स के शैलेश राव और आईसीआईसीआई वेंचर्स के निखिल मोहता जैसे निवेशकों से 6.3 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटायी।

    मिस्बाह अशरफ का लालन-पालन बिहार राज्य के बिहार शरीफ नामक एक छोटे से शहर में हुआ था और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, बिहार शरीफ से हासिल की। मिस्बाह के पिता शिक्षक थे और माँ गृहिणी।

    18 वर्ष की आयु में, उन्‍होंने अपना पहला वेंचर, सिबोला, लॉन्‍च किया, जो भारत में सामाजिक भुगतान के शुरुआती पैरोकारों में से एक रहा। उन्होंने इस काम के लिए कॉलेज छोड़ दिया – और सीड राउंड के लिए एंजेल निवेशकों के माध्यम से धन जुटाया।

    हालांकि उनके माता-पिता चाहते थे कि वे एक आईएएस अधिकारी बनें, लेकिन वे अपनी लगन पर चलते रहे और इंजीनियरिंग पर ध्यान केंद्रित किया। उनके पास संसाधन और एक्‍सपोजर सीमित थे, लेकिन उनके सपने सीमित नहीं थे। उन्होंने उस काम को चुना जिसपर बहुत कम लोग ध्यान दे रहे थे, और कॉलेज छोड़ दिया, जो निश्चित रूप से निम्न मध्यम वर्ग की पृष्ठभूमि के व्यक्ति के लिए आसान निर्णय नहीं है।

    कॉलेज छोड़ना उनके लिए फायदेमंद रहा क्‍योंकि उन्‍होंने अमेरिका की कुछ कंपनियों के साथ काम करके अपना पहला 100,000 अमेरिकी डॉलर हासिल किया और अपने सभी पारिवारिक कर्जों को चुका दिया। इसके साथ, उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने स्‍पैंगल इंक (अमेरिका), पल्‍स डॉट क्‍यूए (अमेरिका),परसूट (अमेरिका), हूप डॉट कॉम (हांगकांग), मीड इंक (अमेरिका) जैसी कई वैश्विक कंपनियों के साथ काम किया। हाल ही में, वह टॉयमेल के प्रॉडक्‍ट एवं ग्रोथ के हेड के तौर पर नियुक्‍त थे। टॉयमेल बच्चों के अनुकूल वाईएफआई खिलौना मेसेंजर है, जो वाई-कॉम्बिनेटर, अमेज़न और शार्क टैंक द्वारा समर्थित है।

    मिस्बाह के अनुसार, “हर गांव में इंटरनेट कनेक्टिविटी की उपलब्‍धता बढ़ने के साथ दुनिया काम करने का एक वैश्विक जगह बन गयी है। आज इसी तरह के अवसर सैन फ्रांसिस्को से लेकर समस्तीपुर तक उपलब्‍ध हैं।”

    उनका मानना है कि बिहार के युवाओं में महान उपलब्धियों को हासिल करने की मजबूत क्षमता है, और उनके पीछे रह जाने का एकमात्र कारण उनकी मानसिकता और इच्छाशक्ति है। मिस्बाह ने बिहार में युवाओं की क्षमता का उपयोग करने और क्षेत्र में महान उद्यमियों की अगली लहर पैदा करने में एक छोटी-सी भूमिका निभाने की योजना बनाई है। मिस्बाह जैसे उद्यमी राज्य के लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं जो लंबे समय से अब तक सिविल सेवा के नौकरशाहों के निर्माण में अटके हुए हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading