Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    फिल्म “रंग दे बसंती” का टीज़र हुआ आउट, रौद्र रूप में नजर आए खेसारी लाल यादव

    ShagunBy ShagunJanuary 20, 2024Updated:January 20, 2024 Music No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,515

    एस आर के म्यूजिक प्रा. लि.प्रस्तुत सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म “रंग दे बसंती” का टीजर आज आउट हो गया है। फिल्म के टीजर में खेसारी लाल यादव भगवा वस्त्र धारण कर रौद्र रूप में नजर आए हैं। फिल्म के टीजर में खेसारी लाल यादव अन्याय और सत्य से लड़ते नजर आ रहे हैं, जिसमें उनका रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। उनका यह लुक उनके फैंस के साथ-साथ भोजपुरी फिल्म क्रिटिक्स को भी पसंद आ रही है।

    मालूम हो कि इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह, सह निर्मात्री शर्मिला आर सिंह, निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं, जिन्होंने कहा कि यह तो फिल्म का टीजर है, अभी ट्रेलर और पूरी फिल्म आना बाकी है। उन्होंने कहा कि रंग दे बसंती भोजपुरी की ऐसी फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड से भी कई कलाकारों ने काम किया है।

    उन्होंने कहा कि खेसारी लाल यादव के माध्यम से हमने टीज़र के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि फिल्म सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्म के समावेश से मनोरंजन की एक नई कृति है, जो दर्शकों को एक विशेष अनुभूति कराएगी।

    वही फिल्म के टीज़र को लेकर खेसारी लाल यादव ने कहा कि टीज़र जितना कमाल का है उससे कहीं अधिक फिल्म बवाल है। जम्मू से लेकर आजमगढ़ तक हमने इस फिल्म की शूटिंग की है मुझे पता है कि इस फिल्म की शूटिंग किस तरह से रियल लोकेशन पर की गई है। इसलिए मैं इस फिल्म के महत्व को समझता हूं और जब यह फिल्म आप देखेंगे तब आपको भी पता चलेगा कि यह फिल्म कितनी तन्मयता और संजीदगी से बनाया गया है।

    फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। फिल्म में रति पांडे और डायना खान के साथ अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान और मास्टर ऋषभ यादव राज प्रेमी, मीर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश, संजय महानंद, रीना रानी, श्रद्धा नवल, सुजान सिंह, सोनू पांडेय, रितु चौहान, रिंकू भारती, नेहा पाठक, खुशबू यादव, संजय वर्मा, अखिलेश कुमार अक्की, सूर्या द्विवेदी, निकिता भारद्वाज और चाहत प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा ने लिखी है। संगीतकार ओम झा है। गीतकार प्यारेलाल यादव ,अरविंद तिवारी, राकेश निराला, डॉ कृष्णा एन शर्मा और सत्य सावरकर हैं। पीआरओ शैलेश गिरी, रंजन सिन्हा हैं। डीओपी वासु, कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता, कला राजीव शर्मा का है।

    Shagun

    Keep Reading

    Saad Lamjarred and Shehnaaz Gill Team Up! Poster for New Song ‘Bezaaf’ Released

    साद लामजारेड और शहनाज़ गिल की जोड़ी तैयार! नया गाना ‘बेज़ाफ़’ का पोस्टर रिलीज़

    The ‘Dhurandhar 2’ Sensation: Ranveer Singh Creates Box Office History, Enters the ₹1000 Crore Club

    ‘धुरंधर 2’ का धमाका: रणवीर सिंह ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, ₹1000 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

    Lyne Originals Expands ‘Startup Series’, Launches 6 New Smart Accessories

    Lyne Originals ने ‘Startup Series’ का विस्तार किया, लॉन्च किए 6 नए स्मार्ट एक्सेसरीज़

    The Magic of Ghazals: Anup Jalota and Shithi Saha’s Soulful Collaboration

    70 पर भी नई उड़ान: अनूप अनमोल का बॉलीवुड सफर और अनूप जलोटा-शिथी साहा की ग़ज़ल का जादुई संगम

    राम गोपाल वर्मा का अनोखा बर्थडे और वरुण धवन-डेविड धवन की जोड़ी का धमाकेदार कमबैक!

    Princy Set to Surprise Audiences in a Comic Avatar

    प्रिंसी अब कॉमेडी क्वीन बनने जा रही हैं!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    An Era Fading Before Our Eyes: The Legacy of Baberu!

    आँखों के सामने ओझल होता एक युग: बबेरू की वो विरासत!

    April 14, 2026
    Saudi Arabia issues a stern warning to the US: Lift the blockade on the Strait of Hormuz, or oil supplies will be cut off! — Trump also faces a massive setback from China.

    सऊदी अरब ने अमेरिका को साफ चेतावनी दी: होर्मुज ब्लॉकेड हटाओ, वरना तेल सप्लाई रुक जाएगी!, ट्रंप को चीन से भी ज़बरदस्त झटका

    April 14, 2026
    Akhilesh issues a stern warning to those vandalizing Baba Saheb's statue: "This is a long battle, and it will be fought with determination."

    बाबा साहेब की मूर्ति खंडित करने वालों को अखिलेश की बड़ी चेतावनी ‘ये लड़ाई लंबी है, मजबूती से लड़ी जाएगी’

    April 14, 2026

    कौवे से पंगा न लीजियेगा क्योंकि कौवे कभी चेहरा भूलते नहीं!

    April 14, 2026
    Chief Minister Yogi Adityanath addresses public grievances during 'Janata Darshan'.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएँ

    April 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading