मुंबई: आशीष विद्यार्थी, राजेश्वर और केतकी नारायण वाली शॉर्ट फिल्म ‘विषाद’ का 1 मिनट 26 सेकंड का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैल गया।
ट्रेलर की शुरुआत एक वृद्ध शख्स के पुराने रेडियो को चालू करने से होती है। कमरे में फैला सन्नाटा अचानक एक पुराने बंगाली गाने से चीर जाता है। यादें और भीतर की बेचैनी एक साथ उभरती हैं। लेकिन यह शांति बस कुछ पलों की मेहमान होती है।
फिर शुरू होता है टकराव, संदेह और मन के उन कोनों का खुलासा जो आमतौर पर छिपे रहते हैं। फिल्म 16 जनवरी 2026 को पॉकेट फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी। ट्रेलर में मनोवैज्ञानिक गहराई और रहस्य का मिश्रण है, जो इसे इस महीने की चर्चित शॉर्ट फिल्मों में शामिल कर रहा है।







