भोजपुरी सिनेमा के चाहने वालों के लिए शानदार खबर! वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शंस की पारिवारिक फिल्म “भौउजी हमार घर पे बाड़ी” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 10 मई, शनिवार को शाम 6 बजे भोजपुरी सिनेमा चैनल पर होगा। इसके अलावा, 11 मई, रविवार को सुबह 10 बजे भी दर्शक इसे परिवार संग देख सकेंगे।
रिंकू घोष, गौरव झा, संचिता बनर्जी, रक्षा गुप्ता और के.के. गोस्वामी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म रिश्तों और सामाजिक मूल्यों पर आधारित है, जो हर उम्र के दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ेगी। निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह ने इसे भोजपुरी दर्शकों के लिए खास तोहफा बताया। निर्देशक अजय कुमार झा और अभिनेत्री रिंकू घोष ने दर्शकों से इसे परिवार के साथ देखने की अपील की है।
फिल्म में ओम झा का संगीत, अरबिंद तिवारी के गीत, और मनोज कुमार सिंह का छायांकन इसे और खास बनाता है। नृत्य, कला और वेशभूषा में भी बेहतरीन काम हुआ है।
10 मई को शाम 6 बजे और 11 मई को सुबह 10 बजे भोजपुरी सिनेमा चैनल पर इस पारिवारिक मनोरंजन को देख सकते हैं !







