Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बरसात में पानी टपकता था घर में, इसके अलावा बचपन की अनगिनत यादें जुड़ीं हैं कानपुर से: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

    ShagunBy ShagunJune 26, 2021Updated:June 26, 2021 इंडिया 3 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 728

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद कई बार अपने गृह जनपद कानपुर आये है। लेकिन प्रेजिडेंट की विशेष ट्रेन से यहां उनका पहली बार आगमन हुआ। यह कानपुर के लिए भी विशेष अनुभव था। पिछले कई दिन से उनके आगमन की तैयारियां चल रही थी। सुरक्षा के संबन्ध में पूर्वाभ्यास भी किया गया था। ऐसा पूर्वाभ्यास दिल्ली कानपुर रूट के अनेक रेलवे स्टेशनों पर भी किया गया। शताब्दी एक्प्रेस को प्रतीकात्मक रूप में मानकर पूर्वाभ्यास हुआ था।

    अनगिनत यादें

    रामनाथ कोविंद की बचपन से लेकर शिक्षा प्राप्ति तक अनगिनत यादें कानपुर से जुड़ी है। वह उन्होंने इंटर की पढ़ाई बीएसएसडी और स्नातक की पढ़ाई डीएवी से की थी। राष्टपति बनने के बाद वह कानपुर की यात्रा में वह अपने गुरुजनों से भी मिले थे। चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद भी लिया था। रामनाथ कोविंद अनेक अवसरों पर कानपुर के अपने अनुभव साझा करते है। उनका जीवन प्रेरणादायक है। अति साधारण परिवार में उनका जन्म हुआ था। वह याद करते है कि बचपन में उनके घर की की से बरसात में पानी टपकता था। तेज वर्षा में पानी अधिक आ जाता था,इस कारण उनको वह खड़े रहना पड़ता था।

    सेंट्रल स्टेशन पर स्वागत

    कानपुर सेण्ट्रल रेलवे स्टेशन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना,उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार,महापौर प्रमिला पाण्डेय सहित जन प्रतिनिधिगण,शासन प्रशासन,रेलवे एवं सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    झींझक में मिले गांव के लोग

    इसके पहले राष्ट्रपति का उनके पैतृक गांव से कुछ ही दूरी पर झींझक स्टेशन पहुंचने पर भी स्वागत किया गया। राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर प्रदेश से नौ प्रधानमंत्री देश के हुए, पर राष्ट्रपति पहली बार आपके आर्शीवाद व स्नेह से हुए। अब उत्तर प्रदेश से राष्ट्रपति बनने का रास्ता खुल गया है। राष्ट्रपति की प्रेसीडेंशियल महाराजा ट्रेन कानपुर देहात के झींझक स्टेशन पर सायंकाल पहुंची थी। उनके पैतृक गांव परौंख के सैकड़ों लोग यहां मौजूद थे। सुरक्षा कारणों से मात्र अड़तीस लोगों की उनसे मुलाकात हो सकी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि हमेशा निष्पक्ष होकर ही मतदान करना। सभी नागरिकों को समझदार और जागरुक बनना चाहिए तभी देश उन्नत करेगा। वसुधैव कुटुम्बकम को हम भूलते जा रहे हैं,इसी कारण सभी सुविधाएं होने के बाद भी शायद आज हम पहले जितना खुश नहीं हैं। हम सबको मिलकर आगे बढ़ाना है और तरक्की के रास्ते पर और आगे ले जाना है। राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना महामारी अदृश्य है यह दिखाई नहीं देती। इससे बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं। सावधान रहें और दूसरों को भी इस बीमारी से बचने के उपाय बताते रहें।

    Shagun

    Keep Reading

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Kept her husband's promise; in-laws gave their daughter-in-law a new life by embracing her as a daughter.

    पति के वादे को निभाया, सास-ससुर ने बहू को बेटी बनाकर दी नई जिंदगी

    यूपी में मानसून ने ली रफ्तार! झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    3 Comments

    1. zovrelioptor on August 2, 2021 2:23 pm

      Thanks for this post, I am a big fan of this internet site would like to proceed updated.

      Reply
    2. Fókuszpályázat on November 11, 2021 5:30 pm

      An interesting discussion is worth comment. I think that you should write more on this topic, it might not be a taboo subject but generally people are not enough to speak on such topics. To the next. Cheers

      Reply
    3. zorivareworilon on July 3, 2022 11:58 pm

      The subsequent time I read a blog, I hope that it doesnt disappoint me as a lot as this one. I imply, I know it was my option to read, but I truly thought youd have something attention-grabbing to say. All I hear is a bunch of whining about something that you could fix in case you werent too busy searching for attention.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026
    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    July 10, 2026
    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    July 10, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading