Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    हीरों की चमक बनाए रखने के लिए यह हैं खास एक्सपर्ट टिप्स

    ShagunBy ShagunJuly 13, 2024 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,585

    इंदौर, 12 जुलाई 2024: मानसून में एक ताज़ा बदलाव तो आता है, लेकिन मानसून के साथ आई नमी आपके चमकते हीरों को नुकसान पहुंचा सकती है। डी बीयर्स फॉरएवरमार्क, एथिकल डायमंड्स और शाश्वत सौंदर्य का दूसरा नाम है। एक्सपर्ट टिप्स बताते हैं, ताकि आप आपके कीमती रत्न पूरे सीज़न में अपनी चमक बनाए रख सकें। इंदौर के फीनिक्स सिटाडेल मॉल और कल्पतरु ग्रैंज्योर में डी बीयर्स फॉरएवरमार्क एक्सक्लूसिव स्टोर पर फॉरएवरमार्क कलेक्शन उपलब्ध है।

    मॉइश्चर यानी नमी से बचाव:

    • सावधानी से सुखाएं: यदि आपकी डायमंड ज्वेलरी बारिश में भींग जाती है, तो इसे मुलायम, रोएं-मुक्त कपड़े से धीरे से थपथपाकर सुखाएं। ज्वेलरी को सुखाने के लिए, टिशू पेपर या कागज़ के तौलिये का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि इनसे ज्वेलरी की सतह पर खरोंच आ सकती है।
    • हवा में सुखाना (एयर ड्राइंग) सबसे अच्छा है: हेअर ड्रायर इस्तेमाल करने बचें, क्योंकि गर्मी सेटिंग को नुकसान पहुंचा सकती है। अपने हीरे को वापस रखने से पहले उन्हें हवा में पूरी तरह सूखने दें।
    • सिलिका जेल: आपका मॉइश्चर बस्टर: अपने ज्वेलरी बॉक्स में सिलिका जेल पैकेट रखें। ये सुविधाजनक पैकेट अतिरिक्त नमी सोख लेते हैं और आपके हीरों पर कोई परत नहीं बनने देते हैं।

    स्मार्ट स्टोरेज की रणनीतियाँ:

    • अलग-अलग रखना सुरक्षित है: डायमंड ज्वेलरी के प्रत्येक टुकड़े को एक अलग डिब्बे या थैली में रखें ताकि उन्हें एक-दूसरे से खरोंच न लगे।
    • कोमल स्पर्श दें: अतिरिक्त सुरक्षा के लिए अपने हीरों को बटर पेपर या मलमल के कपड़े जैसी मुलायम और खरोंच न लगने वाली सामग्री में लपेट कर रखें।
    • सही ज्वेलरी बॉक्स चुनें: अपने हीरे को धूल और नमी, तथा मानसून के मौसम के दौरान होने वाली आकस्मिक दिक्कतों से बचाने के लिए एक मजबूत ज्वेलरी बॉक्स चुनें, जिसमें हार्ड कवर लगा हो।

    स्थायी चमक के लिए जरूरी हैं डेली टिप्स:

    • निखार से ज्यादा सौंदर्य पर ध्यान दें: ज्वेलरी पहनने से पहले लोशन, परफ्यूम और मेकअप लगाते वक्त यह भी ध्यान रखें कि ये रसायन समय के साथ हीरे की चमक को फीका कर सकते हैं।
    • पसीने से बचाएं: देर तक चलने वाली गतिविधियों या खास तौर पर अपने वर्कआउट सेशन के दौरान काफी मात्रा में पसीना बहाते समय अपनी डायमंड ज्वेलरी को उतार दें।

    जोश बनाए रखना:

    • प्रोफेशनल सफाई महत्वपूर्ण है: नियमित तौर पर घर पर ज्वेलरी की देखभाल आवश्यक है। डी बीयर्स फॉरएवरमार्क की सलाह है कि हर छह महीने से एक साल की अवधि में किसी अधिकृत जौहरी से प्रोफेशनल सफाई कराएं। इससे जमी हुई गंदगी हटेगी और हीरे की पुरानी असली चमक निखर कर सामने आएगी।

    डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के इन एक्सपर्ट टिप्स यानी सुझावों का पालन करने से, आपके हीरों की चमक मानसून के मौसम में भी बनी रहेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए अपना शाश्वत सौंदर्य बिखेरते रहेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    India Moves Toward ‘One India–One FIP’ as IMIA Strengthens Its Sustainable Fisheries Mission

    IMIA ने महाराष्ट्र-गोवा FIP को राष्ट्रीय फ्रेमवर्क में शामिल किया

    Shankesh Jewellers' ₹347 crore IPO will open on August 18.

    शंकेश ज्वेलर्स का ₹347 करोड़ का आईपीओ 18 अगस्त से खुलेगा

    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading