Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    राजस्थान: कबाड़ियों ने किया कबाड़, लोहा-रद्दी खरीदने के नाम पर दिन में करते थे रेकी और रात में चोरी, गिरफ्तार

    By June 16, 2017 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 506

    सपना, राजस्थान से

    राजस्थान,धौलपुर. शहर में चोरी की वारदात करने वाले शातिर चोर दिन में लोहा-रद्दी खरीदने के नाम पर शहर की कॉलोनियों में जाकर रेकी करते थे। इसके बाद रात को चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। यही नहीं चोरी करने के बाद शातिर चोर चोरी का सामान शहर के कबाड़ियों को ही बेच देते थे। राजाखेड़ा बाइपास पर गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर पकड़े गए दो चोरों ने पुलिस पूछताछ में कुछ इस प्रकार का खुलासा किया। शहर में हुई कई चोरियों के बाद सीओ सिटी सतीश कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर एक विशेष टीम बनाई गई। विशेष टीम ने शहर में अनीश पुत्र बसीर तथा ईदु पुत्र वसीर निवासी पुरानी सराय द्वारा पूर्व में कोतवाली थाना क्षेत्र में मंदिर में नकबजनी करने में लिप्त होना पाया, जिसकी निगरानी की गई। गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने अनीश पुत्र बसीर निवासी पुरानी सराय तथा बंटी पुत्र सुल्तान निवासी बड़े बेटे का नगला थाना सैंपऊ को मुखबिर की सूचना पर राजाखेड़ा बाइपास से पकड़ा। पुलिस की गहन पूछताछ के बाद दोनों ने नकबजनी की कई वारदातें अपने सहयोगियों के साथ किया जाना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर कई वारदातों के संबंध में पूछताछ व माल बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।

    पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दोनों शातिर चोरों ने गत 5-6 वर्षों में कबाड़ इकट्‌ठा करने के नाम पर शहर में फेरी लगाकर रद्दी, लोहा व अन्य छोटे-मोटे सामान की 50-60 अन्य चोरियों में लिप्त होना बताया है। चोरी किया गया सामान शहर के अलग-अलग कबाड़ियों को बेचना बताया है। शातिर नकबजन दिन के समय कबाड़ियों के यहां से सामान ढोने वाले रिक्शों को लेकर कबाड़ बीनने व खरीदने के नाम पर कॉलोनियों व बाजार में नकबजनी करने के लिए स्थान चिन्हित व रैकी करते थे। साथ ही रात के समय चिन्हित मकान, दुकान में चोरी कर रिक्शा में सामान रखकर अधिकतर सामान उन्हीं कबाड़ियों को बेच देते हैं। पुलिस ने बताया कि चोरी के सामान के खरीददार व चोरों को शरण देने वाले कबाड़ियों की पहचान कर ली गई है। साथ ही इस नकबजन गैंग के बाकी अपराधियों की पहचान भी कर ली गई। जिनकी तलाश के लिए विशेष टीमें भेजी गई हैं।

    कबूली ये वारदातें: मई में जगदीश टाकीज के पास कृषि यंत्र की दुकान में छत से पटिटयां तोड़कर केबिल, समरसेबल व अन्य सामान, मई में केडी होंडा शोरूम से रात में दो एलएडी, सीसीटीवी कैमरा, नगदी व मोबाइल, जून में गुर्जर कॉलोनी में एक मकान से रात में नगदी व अन्य सामान, अगस्त-16 में झोर माता मंदिर बाड़ी रोड में रात में रोशनदान तोड़कर क्षत्र, घंटे, घंटियां व रेजगारी, दिसंबर-16 में गुलाबबाग चौराहे पर मिस्त्री की दुकान के पीछे दीवार तोड़कर बाइक का इंजन,मई-17 में रीको एरिया ओंडेला रोड में स्थित एक फैक्ट्री में दीवार तोड़कर एक क्विंटल लोहा व ताबें की केबल, जून-17 में गुलाबबाग चौराहे पर एक हलवाई की दुकान से दो सिलेंडर व एक चीनी की बोरी व करीब 45 दिन पहले सरकारी अस्पताल के पास हलवाई की दुकान से तीन गैस सिलेंडर चोरी करने की वारदात कबूली।

    Keep Reading

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading