Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, December 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    सोचने पर मजबूर कर देगी यह लघुकथा : बूट पॉलिश

    ShagunBy ShagunJuly 20, 2023 Spirituality No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 834

    एक सज्जन रेलवे स्टेशन पर बैठे गाड़ी की प्रतीक्षा कर रहे थे तभी जूते पॉलिश करने वाला एक लड़का आकर बोला~ ‘‘साहब! बूट पॉलिश कर दूँ ?’’

    उसकी दयनीय सूरत देखकर उन्होंने अपने जूते आगे बढ़ा दिये, बोले- ‘‘लो, पर ठीक से चमकाना।’’

    लड़के ने काम तो शुरू किया परंतु अन्य पॉलिशवालों की तरह उसमें स्फूर्ति नहीं थी।

    वे बोले~ ‘‘कैसे ढीले-ढीले काम करते हो? जल्दी-जल्दी हाथ चलाओ !’’

    वह लड़का मौन रहा।

    इतने में दूसरा लड़का आया। उसने इस लड़के को तुरंत अलग कर दिया और स्वयं फटाफट काम में जुट गया। पहले वाला गूँगे की तरह एक ओर खड़ा रहा। दूसरे ने जूते चमका दिये।

    ‘पैसे किसे देने हैं?’ इस पर विचार करते हुए उन्होंने जेब में हाथ डाला। उन्हें लगा कि ‘अब इन दोनों में पैसों के लिए झगड़ा या मारपीट होगी।’ फिर उन्होंने सोचा, ‘जिसने काम किया, उसे ही दाम मिलना चाहिए।’ इसलिए उन्होंने बाद में आनेवाले लड़के को पैसे दे दिये।

    उसने पैसे ले तो लिये परंतु पहले वाले लड़के की हथेली पर रख दिये। प्रेम से उसकी पीठ थपथपायी और चल दिया।

    वह आदमी विस्मित नेत्रों से देखता रहा। उसने लड़के को तुरंत वापस बुलाया और पूछा~  ‘‘यह क्या चक्कर है?’’

    लड़का बोला~ ‘‘साहब! यह तीन महीने पहले चलती ट्रेन से गिर गया था। हाथ-पैर में बहुत चोटें आयी थीं। ईश्वर की कृपा से बेचारा बच गया नहीं तो इसकी वृद्धा माँ और बहनों का क्या होता,बहुत स्वाभिमानी है… भीख नहीं मांग सकता….!’’

    फिर थोड़ा रुककर वह बोला ~ ‘‘साहब! यहाँ जूते पॉलिश करनेवालों का हमारा समूह है और उसमें एक देवता जैसे हम सबके प्यारे चाचाजी हैं जिन्हें सब ‘सत्संगी चाचाजी’ कहकर पुकारते हैं। वे सत्संग में जाते हैं और हमें भी सत्संग की बातें बताते रहते हैं। उन्होंने ही ये सुझाव रखा कि ‘साथियो! अब यह पहले की तरह स्फूर्ति से काम नहीं कर सकता तो क्या हुआ???

    ईश्वर ने हम सबको अपने साथी के प्रति सक्रिय हित, त्याग-भावना, स्नेह, सहानुभूति और एकत्व का भाव प्रकट करने का एक अवसर दिया है।जैसे पीठ, पेट, चेहरा, हाथ, पैर भिन्न-भिन्न दिखते हुए भी हैं एक ही शरीर के अंग, ऐसे ही हम सभी शरीर से भिन्न-भिन्न दिखाई देते हुए भी हैं एक ही आत्मा! हम सब एक हैं।

    स्टेशन पर रहने वाले हम सब साथियों ने मिलकर तय किया कि हम अपनी एक जोड़ी जूते पॉलिश करने की आय प्रतिदिन इसे दिया करेंगे और जरूरत पड़ने पर इसके काम में सहायता भी करेंगे।

    • फ्लावर्स ऑफ़ 50

    Shagun

    Keep Reading

    DU student Chitra Singh has leveled harassment allegations against a professor and the Head of Department, creating a stir by announcing her decision to reject her degree.

    डीयू छात्रा चित्रा सिंह ने प्रोफेसर और HOD पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, डिग्री ठुकराने का ऐलान कर मचाया हड़कंप

    worried

    जिन शब्दों में आधार होता है वो मन को जीत लेते हैं

    When partition was spoken in the Gard-e-Safar and Lucknow smiled again in Sayyargan-e-Sukhan

    जब गर्द-ए-सफर में बंटवारा बोल उठा और सय्यारगान-ए-सुख़न में लखनऊ फिर मुस्कुराया

    Neha Singh Rathore's bail plea rejected: Criticism of PM or 'derogatory' remark? Debate erupts on social media

    नेहा सिंह राठौर की बेल याचिका खारिज: पीएम की आलोचना या ‘अपमानजनक’ टिप्पणी? सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी

    Hanuman Beniwal demanded withdrawal of national awards given to tobacco companies.

    लोकसभा में बवाल: हनुमान बेनीवाल ने की तंबाकू कंपनियों को दिए राष्ट्रीय अवॉर्ड वापस लेने की मांग

    She was bleeding during her period, and her father cried and asked for pads, but the staff said, "We can't give them."

    दिल्ली एयरपोर्ट पर मासूम बेटी की शर्मनाक बेइज्जती: पीरियड्स में खून बह रहा था, पिता ने रोते हुए मांगा पैड, स्टाफ ने कहा – “नहीं दे सकते”

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Tata proposes major investments in Uttar Pradesh, from AI city to defense; Yogi Adityanath expresses pride over UNESCO's recognition of Diwali.

    यूपी में टाटा का बड़ा निवेश प्रस्ताव, एआई सिटी से डिफेंस तक; दीपावली को यूनेस्को की मान्यता पर योगी का गर्व

    December 15, 2025
    Anupam Kher stole the show at the Rajinikanth 2.0 success meet.

    अनुपम खेर ने रजनी 2.0 की सक्सेस मीट में लूटी महफिल

    December 15, 2025
    DU student Chitra Singh has leveled harassment allegations against a professor and the Head of Department, creating a stir by announcing her decision to reject her degree.

    डीयू छात्रा चित्रा सिंह ने प्रोफेसर और HOD पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, डिग्री ठुकराने का ऐलान कर मचाया हड़कंप

    December 15, 2025

    भ्रष्टाचार के दलदल वाली राजनीति में कोई पार्टी पाक-साफ नहीं

    December 15, 2025
    Electronic Media and LSJA XI secured their second win, while Times of India started with a victory.

    एलएमपीएल में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व एलएसजेए की लगातार दूसरी जीत; टेबल टेनिस संघ के नए पदाधिकारी निर्वाचित

    December 15, 2025

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2025 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading