Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    कभी प्यार तो कभी नोकझोंक के साथ प्यार बिखेर रहे हैं गुदगुदाते यह टीवी सीरियल!

    ShagunBy ShagunJune 7, 2021 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 681

    एण्डटीवी हर हफ्ते दिलचस्प मोड़ के साथ नहीं छोटी मोटी घटनाओं के साथ कुछ न कुछ नया लेकर आता रहा है। टीवी सीरियल ’भाबीजी घर पर हैं’ में रोमांस तो हर तरफ मौजूद है, लेकिन हमारे प्यारे विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) के लिए नहीं। अनिता (नेह पेंडसे) के साथ प्यारी सी नोकझोंक के दौरान, विभूति की मुलाकात एक फकीर से होती है, जो उसे अनोखा आइडिया देता है।

    ’हप्पू की उलटन पलटन’ में, दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) और राजेश (कामना पाठक) फैमिली ड्रामा से बचने के लिए, हनीमून पर एक दूर के होटल में जाकर रहते हैं। लेकिन वे इस बात से अनजान हैं कि सिंह परिवार के बाकी लोगों ने भी उसी होटल में जाने का प्लान बनाया है। क्या वे हप्पू और राजेश के हनीमून में रुकावट बनेंगे?

    वहीं, ’और भाई क्या चल रहा है?’ में शांति मिश्रा (फरहाना फातिमा) और सकीना मिर्जा (अकांशा शर्मा) एसएस कॉर्पोरेशन नाम से अपनी एक कंपनी शुरू करती हैं। जफर अली मिर्जा (पवन सिंह) और बच्चन (महमूद हाशमी) उनके लिए काम करना शुरू कर देते हैं।

    क्या बिट्टू कपूर (अनु अवस्थी) और पप्पू पाण्डेय (संदीप यादव) मिश्रा और मिर्जा के लिए एक बार फिर मुसीबत खड़ी करेंगे? इसके साथ ही, दर्शकों को ’संतोषी मां सुनाए व्रत कथायें’ में भी एक रोमांचक एपिसोड देखने को मिलेगा। दरअसल, देवेश (धीरज राय) स्वाति (तन्वी डोगरा) का अपहरण कर उसे एक संदूक में बंद कर देता है। दूसरी ओर, सिंहासन सिंह (सुशील सिंह) देवेश को गोली मार देता है, क्योंकि वह भागने की कोशिश करता है। जब स्वाति मिलती है, तो ना सिर्फ उसकी, बल्कि उसके होने वाले बच्चे की जान भी खतरे में है। ऐसे में इंद्रेश (आशीष कादियान) अपने परिवार को कैसे बचा पाएगा?

    ट्रैक के बारे में एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं’ के आसिफ शेख ऊर्फ विभूति नारायण मिश्रा कहते हैं” “तिवारी जी (रोहिताश्व गौड़) और अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे) प्यार भरे पलों का आनंद उठा रहे हैं। उन्हें देखकर, विभूति एक बार फिर अनिता के लिए अपने प्यार की चिंगारी भड़काने को बेताब है। इस दौरान एक फकीर विभूति को अनिता के साथ अपनी मुश्किलों को खत्म करने का एक आइडिया देता है और वह है एक दूसरा परिवार बसाने का।

    अंगूरी, विभूति को एक रहस्यमयी महिला के साथ देखती है और देखते ही देखते यह बात आग की तरह फैल जाती है। जब अनिता को सच का पता चलेगा, तो वह इसका सामना कैसे करेगी?“ असफल रोमांस पर, एण्डटीवी के योगेश त्रिपाठी, दरोगा हप्पू सिंह कहते हैं “हप्पू की ज़िन्दगी कभी आसान नहीं रही। वह राजेश के साथ वक्त बिताने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, क्योंकि दोनों कभी हनीमून पर नहीं गये। उनके परिवार में ढ़ेरों लोग हैं, और इस वजह से उन्हें अकेले समय बिताने का मौका मुश्किल से ही मिलता है। जब परिवारवालों को पता चलता है कि दोनों की लड़ाई हो गयी है तो उन्हें खुश करने के लिए वे एक प्लान बनाते हैं। क्या यह प्लान सफल होगा ? या कोई नयी मुसीबत फिर से उनका इंतजार कर रही है?“

    एण्डटीवी के शो ‘और भाई क्या चल रहा है?‘ की फरहाना फातिमा उर्फ शांति मिश्रा कहती हैं“कामयाबी मिलने की उम्मीदों के साथ शांति-सकीना कॉर्पोरेशन शुरू हो चुका है। दोनों ने मिलकर बिजनेस चलाने के लिए खुद का सामान तक बेच दिया है। लेकिन बिट्टू कपूर और पप्पू पाण्डेय के शामिल होने की वजह से खतरे की घंटी बज रही है।“

    वट सावित्री के विशेष एपिसोड के बारे में एण्डटीवी के ‘संतोषी माँ सुनाये व्रत कथायें‘ की स्वाति उर्फ़ तन्वी डोगरा कहती हैं “स्वाति और इंद्रेश एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। वे एक-दूसरे के लिए बलिदान करने से कभी पीछे नहीं हटते। जिस तरह सावित्री की कहानी उसकी दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के बारे में बताती है, जिसमें उसने अपने बलबूते पर अपने पति को यमराज के चंगुल से छुड़ाया था। क्या इंद्रेश, सावित्री की कहानी से प्रेरणा लेकर स्वाति और अपने अजन्मे बच्चे बचा पायेगा?“

    #अनु अवस्थी #एण्डटीवी #और भाई क्या चल रहा है? #संतोषी माँ सुनाये व्रत कथायें #हप्पू की उलटन पलटन
    Shagun

    Keep Reading

    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    Global Artist Elysia Nicolas's Original Hindi Songs Cross the 100 Million Views Mark in India!

    ग्लोबल आर्टिस्ट Eylsia Nicolas के ओरिजिनल हिंदी गानों ने भारत में पार किया 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा!

    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    A Blend of Tradition and Modern Elegance CaratLane’s Festive Jewellery Launch

    यामी गौतम के अंदाज़ में चमका कैरेटलेन का नया ज्वेलरी जादू

    7 Amazing Benefits of Eating Water Chestnuts – From Anemia to Diabetes

    सिंघरी खाने के 7 अद्भुत फायदे – एनीमिया से डायबिटीज तक

    Saad Lamjarred and Shehnaaz Gill Team Up! Poster for New Song ‘Bezaaf’ Released

    साद लामजारेड और शहनाज़ गिल की जोड़ी तैयार! नया गाना ‘बेज़ाफ़’ का पोस्टर रिलीज़

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ट्रंप का पाकिस्तान प्लान! ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी, तेहरान ने दी ‘डुबो देंगे’ की धमकी

    April 17, 2026
    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    April 17, 2026
    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    April 17, 2026
    CheQ–AU Launches LED Credit Card! The Card Lights Up with a Tap, Providing Visual Confirmation Without a Battery.

    CheQ–AU का LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च! टैप करते ही जल उठेगा कार्ड, बिना बैटरी के देगा विज़ुअल कन्फर्मेशन

    April 17, 2026
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading