लखनऊ, 19 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सात छात्रों ने इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर कीर्तिमान स्थापित किया है। सी.एम.एस. स्कूल का दावा है कि यूपी से सात छात्र इस वर्ष आई.ए.एस. बने हैं।
इन छात्रों में यशार्थ शेखर (12वीं रैंक), कृतिका शुक्ला (123वीं रैंक), तरूण कुमार शुक्ला (231वीं रैंक), अनुजा त्रिवेदी (241वीं रैंक), तुषार आनंद (301वीं रैंक), आयुष कुमार शिहारे (391वीं रैंक) एवं स्पर्श वर्मा (644वीं रैंक) शामिल हैं।
संस्थापक डा. जगदीश गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. के इन सभी होनहार छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि ये मेधावी छात्र अपने सेवा काल के दौरान एकता व शान्ति के विचारों को सम्पूर्ण विश्व में प्रवाहित करेंगे।