Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    अहमदाबाद में हुआ तीन दिवसीय बिहार महोत्‍सव का भव्‍य शुभारंभ

    By February 28, 2020 Featured No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 744
    • बिहार की अतुल्‍य सांस्‍कृतिक विरासत की प्रस्‍तुति है बिहार महोत्‍सव: प्रमोद कुमार
    • दो राज्‍यों के सांस्‍कृतिक समागम के लिए अति महत्‍वपूर्ण है बिहार महोत्‍सव:  ईश्‍वर सिंह पटेल

    अहमदाबाद/पटना, 28 फरवरी 2020 : कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार द्वारा अहमदाबाद (गुजरात) में आज से तीन दिवसीय ’बिहार महोत्‍सव’ का भव्‍य शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन टैगोर हॉल में दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर विभाग के मंत्री श्री प्रमोद कुमार ने मुख्‍य अतिथि खेलकूद, युवा एवं सांस्‍कृतिक प्रवृत्ति विभाग गुजरात सरकार के मंत्री श्री ईश्‍वर सिंह पटेल के साथ मिलकर में किया। इस दौरान कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार के प्रधान सचिव श्री रवि परमार, अपर सचिव सह निदेशक श्री अनिमेष कुमार परासर, विभाग के उपसचिव श्री तारानंद वियोगी, विशेष कार्य पदाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, अभिजीत और पीआरओ रंजन सिन्‍हा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष मिश्रा और रूपम ने किया।

    मौके पर अपने संबोधन में गुजरात सरकार के मंत्री ईश्‍वर सिंह पटेल ने बिहार सरकार की सराहना करते हुए बिहार महोत्‍सव को दो राज्‍यों के सांस्‍कृतिक समागम के लिए अति महत्‍वपूर्ण बताया। उन्‍होंने कहा कि हम बिहार से आये बिहार सरकार के मंत्री व अधिकारियों के साथ पूरे सांस्‍कृतिक दलों का गुजरात की धरती पर अभिनदंन करते हैं। यह हम गुजरात वासियों सौभाग्‍य है कि बिहार की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत की एक झलक यहां अहमदाबाद में देखने मिल रही है। हम इस आयोजन की सफलता की कामना करते हैं।

    वहीं, कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार के मंत्री प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्‍कृति दुनिया में अद्वितीय है और भारत की अतुल्‍य सांस्‍कृतिक पहचान की हृदय स्‍थली बिहार है। इसकी सांस्‍कृतिक पृष्‍ठभूमि अतुलनीय है। इसी विरासत के शानदार प्रस्‍तुति है बिहार महोत्‍सव, जिसका आयोजन इस वर्ष गुजरात के सांस्कृतिक राजधानी माने जाने वाले शहर अहमदाबाद में 28 फरवरी से 1 मार्च 2020 तक टैगोर हॉल में किया जा रहा है। बिहार महोत्सव की शुरुआत साल 2006 -07 में कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से हुई थी। उसके बाद भारत के अन्य राज्यों के शहरों – इलाहाबाद, जयपुर, गुवाहाटी, गोवा आदि में आयोजित हो चुका है।

    उन्‍होंने बिहार महोत्‍सव के आयोजन में गुजरात सरकार से मिले सहयोग के लिए आभार भी व्‍यक्‍त किया और कहा कि गुजरात में बिहार की कला संस्कृति को एक बड़ा मंच प्रदान करने के लिए गुजरात सरकार और खेलकूद, युवा एवं सांस्कृतिक प्रवृत्ति विभाग, गुजरात को धन्यवाद देता हूं। उन्‍होंने कहा कि कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्‍य की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत को भविष्‍य की पीढि़यों के लिए संरक्षित करने और पूरे देश में एक मजबूत सांस्‍कृतिक जीवंतता बनाने के लिए तत्‍पर एवं कार्यरत है। यह आयोजन त्रिदिवसीय ‘बिहार महोत्‍सव’ उसी का साक्ष्‍य है। उन्‍होंने आगे कहा कि इस आयोजन की एक और बड़ी विशेषता बिहारी एवं गुजराती संस्कृति का समागम  है। इस मंच से जहां एक बार आप बिहार के विशिष्ट संस्कृति सांस्कृतिक कला रूपों प्रदर्शन हो रहा है, वहीं दूसरी और गुजरात के प्रसिद्ध लोक गायकी एवं नृत्य भंगिमाओं की प्रस्‍तुति हो रही है।

    प्रमोद कुमार ने बिहार महोत्‍सव को राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की 150वीं का प्रतीक बताया और कहा कि जहां एक ओर गुजरात महात्‍मा गांधी की जन्‍मभूमि के तौर पर जानी जाती है, वहीं बिहार महात्‍मा गांधी की कर्मभूमि के तौर पर। इसलिए महात्‍मा गांधी जी के कर्म के संदेश को उनकी जन्‍म भूमि से जोड़ने के लिए बिहार महोत्‍सव का आयोजन अहमादबाद (गुजरात) में किया जा रहा है। साथ ही गुजरात प्रदेश में खासकर अहमदाबाद में बिहार वासियों की बड़ी संख्या निवास करती है।

    इससे पहले बिहार महोत्‍सव के उद्घाटन सत्र में स्‍वागत भाषण के दौरान कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग बिहार के प्रधान सचिव रवि परिमार  ने कहा कि बिहार के गौरव में विभिन्न कलाओं और सांस्कृतिक प्रतीकों का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बिहार को एक नई पहचान दिलाने वाली में कला संस्कृति एवं युवा विभाग अहम भूमिका निभाता आ रहा है। बिहार से विलुप्त हो रही कला, धरोहर और संस्कृति का संरक्षण राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना और राज्य के कला संस्कृति एवं युवा, खेल पुरातत्व एवं संग्रहालय के क्षेत्र में बहुआयामी विकास, विभाग का मुख्य उद्देश्य है। उन्‍होंने कहा कि इस महोत्सव के दौरान समस्त गुजरात वासियों एवं गुजरात में रह रहे बिहार वासियों को बिहार के सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही लोग विभिन्न प्रकार के बिहारी व्यंजनों का भी स्वाद ले पाएंगे।

    ‘सिद्धार्थ से बुद्ध तक’ और ‘पहला सत्‍याग्रही’ का हुआ मंचन:

    उद्घाटन सत्र के बाद गुजराती नृत्‍य-नाटिका ‘सिद्धार्थ से बुद्ध तक’ का मंचन सुमित नागदेव डांस आर्ट, मुंबई  के द्वारा किया गया। इसका निर्देशन सुमित नागदेव ने किया। निर्माता फरीदा दरीवाला और अभिषेक कुमार हैं। इस नृत्‍य – नाटिका के जरिये भगवान बुद्ध के जीवन के 7 प्रमुख चरणों में मनोरम प्रस्‍तुति दी गई। इसमें बिहार की ऐतिहासिक विरासत की छाप देखने को मिली, जिस 22 नर्तक और नर्तकियों ने मिलकर प्रस्‍तुत किया। उसके बाद गुजराती भाषा में कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाने के बाद राष्‍ट्रीय नाट्य विद्यालय के कलाकारों द्वारा ‘पहला सत्‍याग्रही’ का भी मंचन किया गया।

    इस नाटक के नाटककार रविंद्र त्रिपाठी हैं। निर्देशन सुरेश शर्मा ने किया। तकरीबन डेढ़ घंटे के इस नाटक का मंचन हिंदी में किया गया, जो मोहनदास करमचंद गांधी के जीवन और संघर्ष के बारे में बताया गया। नाटक में मोहनदास की सत्‍य और अहिंसा की कहानी होने के साथ ही भारत की स्‍वतंत्रता की भी कहानी को दर्शाया गया। इस नाटक में गांधी जी से जुड़े भारत छोड़ो आंदोलन, चंपारण सत्‍याग्रह और दांडी मार्च जैसे अहिंसक आंदोलन के जरिये ब्रिटिश सरकार को भारत छोड़ने पर मजबूर करने वाली गांधी जी के संघर्षों को दिखाया गया, जिसे देख दर्शक दीर्घा में  बैठे लोगों ने खूब सराहा।

    29 फरवरी को श्रीमती कुमुद झा दीवान की ठुमरी गायन, गुजराती भाषा में कार्यक्रम, निर्माण कला मंच के द्वारा विदेसिया नाटक का मंच और श्री सत्‍येंद्र कुमार ‘संगीत’ का लोक गायन होगा। इसके अलावा आयोजन स्‍थल परिसर में बिहार के व्‍यंजनों और क्राफ्ट की प्रदर्शनी महोत्‍सव का मुख्‍य आयोजन बनी रहेगी।

    #बिहार महोत्‍सव

    Keep Reading

    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    Statewide campaign to be launched for the rights and safety of journalists; Zubair Ahmed appointed state president, Tausif Hussain entrusted with the role of secretary.

    पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान: ज़ुबैर अहमद बने प्रदेश अध्यक्ष, तौसीफ हुसैन को सचिव की कमान

    लखनऊ जिला जेल में बंदी की मौत का मामला: लापरवाही पर गिरी गाज, जेल वार्डर निलंबित; तीन हेड वार्डरों पर भी शिकंजा

    ‘रुला के गया सपना मेरा’: वो एक फिल्म, जिसने गीतकार शैलेंद्र से छीन ली उनकी ज़िंदगी!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading