Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बॉलीवुड

    रिहाना से मिलकर खुशी से झूम उठी टीना ठडानी! “मैं उनके पहले गाने से ही फैन हूं”

    ShagunBy ShagunApril 27, 2026 बॉलीवुड No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Tina Thadani was overjoyed after meeting Rihanna! “I’ve been a fan since her very first song.”
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 7

    अभिनेत्री-निर्देशक टीना ठडानी ने ग्लोबल आइकन रिहाना से मुलाकात का खास पल शेयर किया, कहा- “वह बहुत डाउन टू अर्थ और प्यारी हैं”

    मुंबई : भारतीय अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता टीना ठडानी ने हाल ही में अपने एक खास पल को शेयर किया है, जो उनके ग्लोबल पॉप कल्चर के प्रति लगाव को साफ दिखाता है। टीना हाल ही में विश्व प्रसिद्ध सिंगर और बिजनेसवुमन रिहाना से मिलीं और इस मुलाकात को उन्होंने बेहद खास बताया।

    टीना ने मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा, कि “रिहाना दुनिया की बहुत बड़ी ग्लोबल आइकन हैं और मैं उनके पहले गाने के समय से ही उनकी फैन हूं। जब मैं टोरंटो के एक क्लब में थी, तभी से उन्हें सुनती और पसंद करती आई हूं। आज भी उनकी फैन हूं। वह बहुत खूबसूरत हैं, उनका मेकअप ब्रांड शानदार है। उनसे मिलना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। वह सच्ची, सांस्कृतिक और बेहद प्यारी महिला हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि वह काफी डाउन टू अर्थ लगती हैं।”Tina Thadani was overjoyed after meeting Rihanna! “I’ve been a fan since her very first song.”

    रिहाना के म्यूजिक, ब्यूटी और पर्सनैलिटी का टीना पर गहरा असर रहा है। टीना ने कहा कि रिहाना ने न सिर्फ हिट गानों से, बल्कि अपने ब्यूटी ब्रांड से भी दुनिया भर के लाखों लोगों को इंस्पायर किया है।

    टीना ठडानी खुद भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता के रूप में काम किया है। साल 2017 में उनकी शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री ‘The Leftovers’ को प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था, जो उनके करियर की बड़ी उपलब्धि रही।

    टीना वर्तमान में फिल्मों, म्यूजिक और फैशन के क्षेत्र में सक्रिय हैं और भारतीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना काम आगे बढ़ा रही हैं।

    रिहाना से मुलाकात का यह पल एक बार फिर याद दिलाता है कि बड़े सितारे भी अपने पसंदीदा आइकॉन्स से मिलकर उतने ही उत्साहित और खुश हो जाते हैं, जितना कोई आम फैन होता है।

    Shagun

    Keep Reading

    “Pankh Hote To Ud Jaate” Trailer Opens a Door to Mystery

    ‘पंख होते तो उड़ जाते’ का ट्रेलर बना मिस्ट्री का दरवाज़ा

    Who Is Khushi Mukherjee’s Secret Fan?

    खुशी मुखर्जी की जिंदगी में किसकी दस्तक?

    A Royal Gown Worth ₹3 Lakhs! Parul Yadav Steals the Show on the Red Carpet.

    ₹3 लाख का शाही गाउन! रेड कार्पेट पर पारुल यादव ने मचाया धमाल

    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    'Maahi Ve' Song Released! Ganesh Acharya and Akanksha Puri's Romantic Track Goes Viral

    माही वे’ गाना रिलीज ! गणेश आचार्य और आकांक्षा पुरी का रोमांटिक ट्रैक वायरल

    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    390 New Recruits, Caps and Belts Ready! Grand Passing-Out Parade Ceremony for Trainee Constables in Kaushambi

    390 नई टोपी-बेल्ट वाले जवान तैयार! कौशाम्बी में प्रशिक्षु आरक्षियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह

    April 27, 2026
    Is a laborer's life really this cheap? In Aligarh, Mahendra lost his life after being buried in a 20-foot-deep pit.

    मजदूर की जान बस इतनी ही सस्ती है? अलीगढ़ में 20 फीट गहरे गड्ढे में दबकर चला गया महेंद्र

    April 27, 2026
    Tina Thadani was overjoyed after meeting Rihanna! “I’ve been a fan since her very first song.”

    रिहाना से मिलकर खुशी से झूम उठी टीना ठडानी! “मैं उनके पहले गाने से ही फैन हूं”

    April 27, 2026
    Stepping into the Next Level of AI! DCESIS Students from Lucknow Triumph at IBM Hackathon

    एआई के अगले स्तर पर कदम! लखनऊ के डीसीएसआईएस छात्रों ने IBM हैकथॉन में मारी बाजी

    April 27, 2026
    The residents of Banda are filled with pride upon seeing Banda's name ranked among the very best in the world!

    विश्व में बांदा का अव्वल दर्जे में नाम देख गर्व में बांदावासी!

    April 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading