Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

     तिरंगे का अपमान करने वालों के लिए सख्त कानून बने: इन्द्रेश कुमार

    ShagunBy ShagunDecember 11, 2017 ख़ास खबर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 489

    जयपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इन्द्रेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रध्वज तिरंगे का अपमान करने वालों के लिये देश में एक सख्त कानून बनना चाहिए। जयपुर के सिटी पैलेस में कश्मीर एवं धारा 370 की प्रासंगिकता एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित प्रबुद्ध जन गोष्ठी में इंद्रेश ने कहा कि जो लोग भारत से प्यार नहीं करते हैं, उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी नहीं दिलाई। आजादी के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने जिन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये थे, वे विभाजन के दस्तावेज थे। ब्रिटिश सरकार ने विभाजन के दस्तावेज पेश किये थे, न कि स्वतंत्रता के। कांग्रेस ने नेहरू के नेतृत्व में आजादी नहीं विभाजन दिया। उन्होंने कहा कि उस समय के नेताओं ने भी विभाजन को स्वतंत्रता बताया था। दुनिया के किसी भी देश के संविधान में धारा 370 जैसी अस्थाई धारा नहीं है। जम्मू कश्मीर को अलग संविधान, नागरिकता, झंडा देकर अलगाववाद का बीज बो दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू ने देश का विभाजन किया, जबकि सरदार पटेल ने देश को जोड़ा था। कश्मीर की स्वतंत्रता के लिये कश्मीर के लोगों को मुध्यधारा में लाने की आवश्यकता है, वहां आतंकवाद को खत्म कर युवाओं को शिक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चीन की भारत को एक छोटे युद्ध की धमकी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हम चीन को युद्ध से नहीं संवाद से जवाब देंगे। भारत ने कूटनीतिक रूप से इतना दबाव बनाया कि बिना युद्ध के चीन को डोकलम से पीछे हटना पड़ा। उन्होंने कहा कि भारत चीन का खाद्यान्न, औषधि और कच्चे माल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है और यदि इनकी आपूर्ति को रोक दिया जाये तो पांच साल बाद चीनी लोगों पर इसका प्रभाव दिखाई देने लग जायेगा। अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मंदिर बनेगा, बस इस पर उच्चतम न्यायालय का निर्णय आना बाकी है।

    Shagun

    Keep Reading

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    Monkey Snatches Bag Full of Cash and Climbs a Tree; 500-Rupee Notes Start Raining Down! Sensation Grips Bulandshahr.

    नोटों से भरा बैग छीनकर बन्दर पेड़ पर, फिर बरसने लगे 500-500 के नोट! बुलंदशहर में मचा सनसनी

    Agricultural Cycle Disrupted by Extreme Heat: Record Temperatures in April; India Becomes the Global Heat Capital

    भीषण गर्मी से कृषि चक्र बिगड़ा : अप्रैल में ही रिकॉर्ड गर्मी, भारत बना ग्लोबल हीट कैपिटल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    July 16, 2026
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading