सुपरस्टार अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा ‘ ने रिलीज होने के पहले ही दिन 13 करोड रुपये की कमाई की है।
फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी अधिकारिक बयान के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 13.10 करोड रुपये की कमाई की। यह फिल्म देश भर के 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
फिल्म उद्योग के विशेषज्ञ और कारोबार विश्लेषकों को आशा है कि व्यंग्य आधारित इस कॉमेडी फिल्म को लोगों की तारीफों से व्यावसायिक रूप से फायदा मिलेगा।
विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छुट्टियों की वजह से यह फिल्म सप्ताहांत (तीन दिनों) में 40-50 करोड की कमाई कर पाएगी।
यह फिल्म एक छोटे शहर के नए शादी-शुदा जोडे अक्षय कुमार (केशव) और भूमि पेडनेकर (जया) के आसपास घूमती है। फिल्म में जब जया को पता चलता है कि उसके घर में टॉयलेट नहीं है तो वह अपने पति को छोड कर चली जाती है।
इसके बाद केशव स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाना शुरू कर अपने प्यार को दोबारा पाने की कोशिश में लग जाता है।
इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है।
Keep Reading
Add A Comment







