लखनऊ 17 नवंबर। कृषि उत्पादन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि वह टमाटर और प्याज की जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। इसकी शिकायत के लिए उद्यान निदेशालय में एक कण्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। श्री सिंह ने उत्तर प्रदेश की मण्डियों में टमाटर व प्याज के बाजार भाव अपेक्षाकृत अधिक होने के कारण जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने जिलाधिकारियों को भेजे गये पत्र में निर्देश दिये हैं कि जिलों में निरीक्षण करके सुनिश्चित करें कि कहीं भी किसी स्तर पर प्याज अथवा टमाटर की जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी न होने पाये तथा बाजार भाव नियंतण्रमें रहे। श्री सिंह ने बताया कि प्याज व टमाटर की जमाखोरी रोकने के उद्देश्य से उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0522-4004438 पर जमाखोरी से सम्बन्धित किसी प्रकार की सूचना देने अथवा जानकारी प्राप्त करने के लिए कोई भी सम्पर्क कर सकता है।






