भोजपुरी सिनेमा में नई उम्मीद
भोजपुरी दर्शकों के लिए लंबे समय से इंतजार की जा रही फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और पॉपुलर अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मन मोहने वाली है।
ट्रेलर में क्या है खास?
ट्रेलर में रोमांस, इमोशन, कॉमेडी और ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है। कहानी परिवार, रिश्तों की अहमियत, सामाजिक मूल्यों और प्रेम के भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर आधारित है। कल्लू और काजल की दमदार केमिस्ट्री ट्रेलर की सबसे बड़ी ताकत नजर आ रही है। साथ ही पारिवारिक टकराव और मान-सम्मान जैसे मुद्दों को भी खूबसूरती से दिखाया गया है, जो इसे एक साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म बनाता है।
फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, रीना रानी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल और अनीता रावत जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
निर्माता-निर्देशक और कलाकारों की प्रतिक्रियारौशन सिंह (निर्माता) ने कहा कि ‘प्रेम विवाह’ सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि रिश्तों, प्रेम और परिवार से जुड़ी एक खूबसूरत कहानी है। हमने इसे पूरी ईमानदारी और भव्यता से बनाया है ताकि भोजपुरी दर्शकों को एक सच्ची पारिवारिक मनोरंजन मिल सके।”
संजय श्रीवास्तव (निर्देशक) ने बताया कि “यह फिल्म प्यार, परिवार और समाज की सच्चाई को एक साथ दिखाती है। ट्रेलर सिर्फ झलक है, पूरी फिल्म में दर्शक भावनात्मक और मनोरंजक सफर का लुत्फ उठाएंगे।”
अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि “यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। इसमें दर्शकों को मेरा एक नया अंदाज देखने को मिलेगा। मनोरंजन के साथ-साथ इसमें एक मजबूत संदेश भी है।”
काजल राघवानी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ‘प्रेम विवाह’ एक बेहद प्यारी और भावनात्मक पारिवारिक फिल्म है। मेरा किरदार बहुत खास है। ट्रेलर को मिल रहे प्यार से हम बेहद खुश हैं।” ट्रेलर में रोमांस, इमोशन, कॉमेडी और ड्रामा का संतुलित मेल दिखाई दे रहा है, जो इसे एक सम्पूर्ण पारिवारिक मनोरंजन फिल्म बनाता है। फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, रीना रानी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, अनीता रावत समेत कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
‘प्रेम विवाह’ भोजपुरी सिनेमा में परिवार और प्यार की सच्ची कहानी लेकर आ रही है, जो दर्शकों को जोड़े रखने वाली है। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म की रिलीज का इंतजार और बढ़ गया है।






