यश कुमार की पहली भोजपुरी फिल्म ‘क़सम पैदा करने वाले की 2’ का ट्रेलर 15 अगस्त को लॉन्च हो चुका है। फ़िल्म के आने से ठीक पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर साझा किया है। इस ट्रेलर में यश कुमार एक अलग ही अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। उनके साथ कुत्ता, बंदर और साँप है। ट्रेलर में यश अंधाधुँध फ़ाइट करते हुए दिख रहे हैं। वहीं कुत्ता और बंदर दो अलग अलग मोटरसाईकिल चला रहें हैं और यश उसपर खड़े दिख रहे हैं।
इस फिल्म में अंजना सिंह,निधी झा,आकांक्षा दुबे, देव सिंह एवम् संजय पांडे महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। माना जा रहा है कि यह फ़िल्म एक मेहनतकश मेकर और समर्पित टीम मेंबर का असर है। यश कुमार इंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित क़सम पैदा करने वाले की 2 जल्द ही दर्शकों के सामने होंगी।






