भोजीवुड अभिनेता यश कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ का ट्रेलर लांच कर दिया गया है, यश कुमार, शिविका दीवान और श्रद्धा यादव स्टारर फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ कांट्रेक्ट मैरेज पर बनी फिल्म है। इसमें यश कुमार का किरदार गांव के सीधे सादे परिवार के लड़का का है, जिसकी शादी उस लड़की से कर दी जाती है, जिसका लाइफ स्टाइल शहर में बिगड़ैल वाला होता है। इस किरदार में शिविका दीवान नजर आ रही हैं, जो शादी के लिए कांट्रेक्ट मैरेज के शर्त पर तैयार होती हैं।

दोनों की शादी तो हो जाती है, लेकिन यश कुमार के साथ शिविका का व्यवहार बेहद खराब रहता है। फिर कुछ ऐसा होता है, जिससे यश उनके दिल में जगह बनाने में कामयाब होते हैं। मगर तब तक यश दूसरी शादी का फैसला कर लेते हैं। फिर क्लाइमेक्स में जो होने वाला है, उसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
आपको बता दें कि अजय श्रीवास्तव प्रोडक्शन एंड पंकज सिने इंटरटेंमेंट की फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ के निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं। निर्माता शारद श्रीवास्तव और अजय श्रीवास्तव हैं। फिल्म में म्यूजिक छोटे बाबा का है। पी आर ओ रंजन सिन्हा – सर्वेश कश्यप हैं. फिल्म में यश कुमार, शिविका दीवान, श्रद्धा यादव के साथ ऋतु पांडेय, शरद श्रीवास्तव भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।







