भोजपुरी फिल्म “एक रजाई तीन लुगाई 2” का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है, जिसमें अभिनेता यश कुमार फिल्म की तीन खूबसूरत अदाकारा रक्षा गुप्ता, संजना पांडेय और शालू सिंह एक साथ नजर आ रही हैं। ट्रेलर के अनुसार इस फिल्म की कहानी दिलचस्प है। फिल्म का ट्रेलर इंटर10 रंगीला पर जारी कर दिया गया है।
फिल्म के ट्रेलर को लेकर यश ने कहा कि फिल्म बेहद मजेदार बनी है जिसकी एक झलक आपको ट्रेलर से देखने को मिल जाएगी। आप इस फिल्म को अपने घर वालों के साथ बखूबी देख पाएंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म का प्रजेंटेशन और कथानक के दोनों ही नए तरीके से की गई है और सभी कलाकारों ने भी इसे खूब जिया है।

उन्होंने बताया कि इसकी शूटिंग लखनऊ के खूबसूरत लोकेशन पर की गई है। रामा प्रसाद प्रोडक्शन एवं चंद्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा लि के बैनर से बनी फिल्म में यश कुमार, रक्षा गुप्ता, संजना पांडेय, शालू सिंह, सुबोध सेठ, बालेश्वर सिंह, महेश आचार्या और रोहित सिंह मटरू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, रामा प्रसाद, मोनिका सिंह, चंद्रेश मेहता हैं। निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं । लेखक अरविंद तिवारी और छायांकन समीर जहांगीर का है।







