भोजपुरी सिनेमा में कथा प्रधान फिल्में करने वाले यश कुमार की कॉमेडी फ़िल्म ‘थोड़ा गुस्सा – थोड़ा प्यार’ का ट्रेलर 24 मई 2021 को रिलीज होने वाला है। इस फ़िल्म का ट्रेलर ज़ी बाईस्कोप के यूटयूब से सुबह 6 बजे जारी किया जाएगा। फ़िल्म का फर्स्ट लुक पहले ही वायरल हो चुका है, जिसमें यश कुमार और निधि झा के साथ मशहूर कॉमेडियन रोहित सिंह मटरू की उपस्थिति अलग अंदाज में है। फ़िल्म का ये पोस्टर लोगों ने खूब पसंद भी किया और अब इसका ट्रेलर भी रिलीज को तैयार है।
यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फ़िल्म ‘थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार’ एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी है। फ़िल्म के निर्माता यश कुमार एंटरटेनमेंट और निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। सुजीत वर्मा कहते हैं कि यह एक अलग ही तरह की कॉमेडी है, जो दर्शकों को खूब गुदगुआयेगी। फ़िल्म की कहानी व पटकथा एस के चौहान की है।







