भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह और कनक यादव को लेकर बनी फ़िल्म ‘प्यार तो होना ही था’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। ये फ़िल्म अरविन्द अकेला कल्लू और निर्देशक प्रमोद शास्त्री की हैट्रिक है, जिसका ट्रेलर रोमांस के साथ भावुक करने वाला है। ट्रेलर को डीआरजे रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
ट्रेलर में कल्लू अलग – अलग शेड में नज़र आये हैं। वहीं, सुशील सिंह ,देव सिंह और रोहित सिंह मटरू की उपस्थिति इस बात की ओर इशारा करता है कि फ़िल्म की मजबूत पटकथा, ह्यूमर, एक्शन, संगीत और कॉमेडी का शानदार मिश्रण ये दर्शाती है कि कल्लू की फ़िल्म ‘प्यार तो होना ही था’ दर्शकों को मनोरंजन के अलग लेवल तक ले जाने वाली है।
ए.सी.एच. एंटरटेनमेंट प्रा.लि. बैनर तले निर्मित फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमणीय स्थलों पर की गई है। इस फिल्म के निर्माता अमित हिंडोचा हैं, जिन्हें फ़िल्म से काफी उम्मीदें हैं। जल्द ही वे फ़िल्म का डेट भी एनाउंस करने वाले हैं। निर्देशक प्रमोद शास्त्री का काम ट्रेलर में दिखता है, इस आधार पर क्रिटिक्स का मानना है कि जब फ़िल्म रिलीज होगी, तब बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं।







