निर्माता रौशन सिंह, सह निर्माता शर्मिला आर सिंह,निर्देशक प्रेमांशु सिंह और सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म “रंग दे बसंती” का धमाकेदार ट्रेलर आज आउट हो गया है। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ रति पांडेय और डायना खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। खेसारीलाल यादव भी फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं। फिल्म में एक ओर वे जांबाज सैनिक के रूप में नजर आएं हैं, जो देश के खातिर हमेशा मर मिटने को तैयार रहता है और वही दूसरी ओर यूनिवर्सिटी में एक युवा नेता के रूप में खेसारीलाल यादव प्रभु श्रीराम का घोष बुलंद करते नजर आ हैं। कभी मूंछ में दिख रहे हैं, तो कभी जटाधारी लुक में। 22 मार्च को इसका राज खुलेगा।
3 मिनट 16 सेकंड का यह ट्रेलर एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है। ट्रेलर में खेसारीलाल यादव देश के दुश्मनों को धूल चटाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म को एस आर के म्यूजिक प्रा. लि.प्रस्तुत के अंदर बनाया गया है। प्रेमांशु सिंह ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।
वहीं, फिल्म के निर्माता रौशन सिंह ने बताया कि अपर क्लास के हिसाब से इस फिल्म को हमने बनाया और साथ ही भोजपुरी के हर वर्ग के दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी, ऐसी उम्मीद है। फिल्म के गाने एक से बढ़कर एक होंगे। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को हम 22 मार्च को पैन इंडिया से रिलीज कर रहे हैं, जो भोजपुरी के दर्शकों को होली का उपहार होगा।
आपको बता दें कि फिल्म रंग दे बसंती के निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव, रति पांडे और डायना खान के साथ अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान और मास्टर ऋषभ यादव राज प्रेमी, मीर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश, संजय महानंद, रीना रानी, श्रद्धा नवल, सुजान सिंह, सोनू पांडेय, रितु चौहान, रिंकू भारती, नेहा पाठक, खुशबू यादव, संजय वर्मा, अखिलेश कुमार अक्की, सूर्या द्विवेदी, निकिता भारद्वाज और चाहत प्रमुख भूमिका में हैं।
फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा ने लिखी है। संगीतकार ओम झा है। गीतकार प्यारेलाल यादव ,अरविंद तिवारी, राकेश निराला, डॉ कृष्णा एन शर्मा और सत्य सावरकर हैं। पीआरओ शैलेश गिरी, रंजन सिन्हा हैं। डीओपी वासु, कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता, कला राजीव शर्मा का है।






