Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    आज की युवा पीढ़ी को सबक देती फिल्म ‘एक था जोकर’ का ट्रेलर आउट

    ShagunBy ShagunAugust 18, 2023 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 917

    भोजपुरी सिनेमा के दो कलाकार यश कुमार और स्मृति सिन्हा की अपकमिंग फिल्म “एक था जोकर” का आज ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म का ट्रेलर 10 रंगीला के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। फिल्म “एक था जोकर” का रन टीम 4:46 मिनट का है।

    बात करें फिल्म की स्टोरी लाइन की तो, इस फिल्म की कहानी जोकर के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने वाली है। ट्रेलर की शुरुआत एक जोकर से होती है, जो अपनी कला से अपने पैसे कमाता है और अपने बेटे का भरण पोषण करता है। सड़क पर उसकी जिंदगी कटती है। लेकिन एक दिन दुर्घटना में वह अपाहिज हो जाता है, जिसके बाद उस पेशे को उसका बेटा (यश कुमार) अपना लेता है। इसी बीच उसकी शादी स्मृति सिन्हा से होती है। फिर दोनों अपने बेटे को पढ़ा लिखा कर IAS बनाता है, लेकिन जमाने की रीत के अनुसार उसका बेटा पैसा और पावर के नशे में अंधा हो जाता है और एक अमीर लड़की से शादी करता है। वह अपने माता पिता को भी दुत्कार देता है। फिर जो होता है, वह रोमांच से भरपूर है। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। वैसे अगर एक लाइन में कहें तो यह फिल्म दो जेनरेशन की कहानी पर आधारित हैं, जिसमें पहला जेनरेशन अपने पिता की मजबूरी को स्वीकार कर घर परिवार की जिम्मेदारी लेता है और अपने बच्चे को अधिकारी बनाता है। वहीं दूसरी पीढ़ी हाकिम बनने के बाद पैसे और पावर के नशे में अपनी जड़ को ही पहचानने से इंकार कर देता है।

    लिंक : youtube.com/watch?v=p_6szfT9aGk

    कुल मिलाकर देखा जाए तो यह फिल्म एक रोचक कथानक वाली फिल्म है। इसको लेकर यश कुमार ने कहा कि यह फिल्म वर्तमान समाज की हकीकत को प्रस्तुत करती है। फिल्म में जोकर का किरदार निभाना मेरे लिए आसान नहीं रहा, लेकिन जब आज मैं अपने फिल्म की ट्रेलर देखता हूँ, तो मुझे सुकून मिलता है। लेकिन यह फिल्म कैसी होगी, इसका फैसला दर्शकों को करना है, जब यह फिल्म रिलीज होगी।

    आपको बता दें कि यश कुमार एंटरटेनमेट प्रस्तुत फिल्म में यश कुमार और स्मृति सिन्हा के साथ विनोद मिश्रा, अमित शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार राजेश मिश्रा, शेखर मधुर व धरम हिंदुस्तानी हैं। कहानी यश कुमार और पटकथा एवं संवाद एस. के. चौहान का है। कैमरामैन जहांगीर सैय्यद और संकलन गुर्जंट सिंह का है। एक्शन प्रदीप खड़का, नृत्य प्रवीण शेलार और कला अवधेश राय का है। पीआरओ रंजन सिन्हा, प्रोमो एडिटर एम. फैज़ल रियाज़, कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह, डिज़ाइन नर्सू, पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस स्टूडियो (विजय-दिनेश) हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    Blessings of Saints on the Banks of the Ganges: ‘Krishnavataram’ Team Receives Divine Energy

    गंगा किनारे संतों का आशीर्वाद, ‘कृष्णावतारम’ टीम को मिली दिव्य ऊर्जा

    Tia Bajpai Embarks on a Thrilling Journey with Real Bikers Tia Bajpai’s ‘Mundeya Ve’ Showcases a New Spirit of Freedom and Adventure

    आत्मविश्वास, एडवेंचर और आज़ादी का जश्न है टिया बाजपेयी का नया गीत ‘मुंडेया वे’

    Two Unique Glimpses of Indian Glamour at Cannes 2026: Sezal Sharma Steals the Spotlight, While Tanishaa Preserves the Legacy of Cinema.

    कांन्स 2026 में भारतीय ग्लैमर की दो अनोखी झलकियां, सेज़ल शर्मा ने लूटी महफिल तो तनिषा ने सहेजी सिनेमा की विरासत

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading