Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अजमेर बन रहा है चरस तस्करी का ट्रांजिट प्वाइंट

    By June 23, 2017 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 569

    राजस्थान से दिलीप रॉय शर्मा की रिपोर्ट

    पिछले पखवारे में दो मामले उजागर हुए, जी,आर.पी.ने जब्त की चारकिलो चरस 
    दोनों मामलों के तार दरगाह इलाके के मादक पदार्थ तस्करों से जुड़े

    अजमेर. अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों के लिए अजमेर एक बार फिर से ट्रांजिट प्वाइंट बन गया है और पिछले एक पखवारे के दौरान चरस की खेप के साथ गिरफ्तार दो तस्करों के बयान चौकाने वाले हैं । चरस सहित पकडे गए तस्करी के दोनों आरोपियों ने स्वयं को तस्करों का कूरियर बताते हुए जानकारी दी है कि मादक पदार्थों के तस्कर दरगाह थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकोंमें सक्रिय हैं।
    अजमेर में गत पखवारे के दौरान चरस की खेप के साथ पकडे गए दोनों आरोपियों ने खुद को मादक पदार्थों के तस्करों का कूरियर बताते हुए बयान दिया कि, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तस्कर दरगाह थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सक्रिय हैं। हिमांचल तथा अन्य राज्यों से चरस की खेप अजमेर पहुचाई जा रही है और यहाँ से दूसरे राज्यों को माल सप्लाई किया जा रहा है | पकड़े गये आरोपियों के बयानों के आधार पर पुलिस शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

    अजमेर में हैं तस्करों के कई ठिकाने
    चरस,गांजा,अफीम,सहित अन्य मादक पदार्थों की नाजायज खरीद-फरोख्त हेतु अजमेर शहर के दरगाह क्षेत्र में स्थित अंदरकोट,तारागढ़ रोड,शीशाखानपीर रोड,जालियांन कब्रिस्तान ,नयी सड़क क्षेत्र में कई ठिकाने आबाद बताये जा रहे हैं, । अजमेर से मात्र 8 किलोमीटर दूर स्थित विश्व विख्यात । पुष्कर नगरी में भी विदेशियों को चरस,गांजा,तथा अन्य दुसरे मादक पदार्थों की आपूर्ती किये जाने के मामले उजागर हुए हैं ,साथ ही धर्मनगरी पुष्कर में चरस,गांजा,और स्मेक की खेप कई बार पकड़ी गयी है|\गौर तलब है कि,लगभग 15 वर्ष पहले करोणों रूपये की ब्राउन शुगर की सप्लाई अजमेर से गुजरात होने के नेटवर्क का खुलासा हुआ था।

    नशे की गिरफ्त में फंस कर करते हैं गंभीर अपराध
    चरस ,अफीम.,गांजे,और स्मेक के नशे में लिप्त अनगिनत युवक अपराध करने में भी गुरेज़ नहींकरते हैं।अजमेर में भी चेन स्नेचिंग,वाहन चोरी ,लूट ह्त्या जैसे प्रकरणों में पकडे गये अनेक आरोपियों ने नशे का आदी होना कबूल किया है । विगत दो वर्षों में दरगाह इलाके के अंदरकोट ,जालियांन कब्रिस्तान ,क्षेत्र में नशेड़ियों के बीच हुए झगड़ों में तथा कूड़े-कचरे बीनने वालों द्वारा ह्त्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देने के मामले प्रकाश में आये हैं ।

    दरगाह जियारत को आये युवक को बनाया कूरियर
    करीब दस दिन पूर्व स्थानीय रेलवे स्टेसन पर 2 किलो चरस के साथ पकडे गये युवक ने पुलिस द्वारा की गयी पूंछ-ताछ के दौरान बताया कि,वह दरगाह जियारत के लिए आया था ,जहां एक व्यक्ति ने उसे अगरबत्ती का पार्सल पाली जिले के सवाई बाँध स्थित दरगाह में पहुचाने के लिए दिया था ,और इस कार्य के लिए उसे पांच हज़ार रूपये बतौर मेहनताना दिया गया था। आरोपी पाली जिले में सवाई बाँध निवासी इस्तियाक खान के बयान के आधार पर जी.आर.पी. थाना पुलिस अजमेर में मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क के बारे में जांच पड़ताल कर रही है । आरोपी के बयान से यह बात उजागर हुयी कि,दरगाह इलाके में मादक पदार्थ तस्करों का ‘ट्रांजिट प्वाइंट’है । यहाँ दुसरे राज्यों से चरस,गांजा,और अन्य मादक पदार्थों की खेप मंगाई जा रही है और अन्य शहरों के तस्करों को सप्लाई की जा रही है।

    जम्मू-कश्मीर से अजमेर लाया चरस की खेप
    स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गत बुद्धवार को 2 किलो चरस के साथ पकडे गये बिहार के चम्पारण निवासी अवध बिहारी ने अपने बयान में बताया कि, वह जम्मू-कश्मीर से चरस ले कर अजमेर आया था।यहाँ से यह खेप गुजरात के तस्करों को सप्लाई की जानी थी | जी.आर.पी. थाना प्रभारी संपतराज़ के मुताबिक़ ,आरोपी अवध बिहारी से रिमांड के दौरान अजमेर में मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क के बारे में पूँछ-तांछ की जा रही है ,किन्तु वह यहाँ के किसी भी व्यक्ति की पहचान नहीं बता पा रहा है । अब तक की जांच से पता चला है कि मादक पदार्थ तस्कर कूरियर के द्वारा माल इधर-उधर कर रहे हैं । पिछले 15 दिनों में पकडे गए 2 मामलों में 10 लाख रूपये की चरस पकड़ी गयी है, इससे यह तो तय है कि,मादक पदार्थ तस्करों का अजमेर में ट्रांजिट पाइंट है।

    Keep Reading

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading