Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ट्रंप प्रशासन पर विवादों की बौछार: रेस्टोरेंट से बाहर निकाले गए, क्यूबा को धमकी, स्पेन के साथ व्यापार संबंध तोड़े

    ShagunBy ShagunApril 13, 2026 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Trump Administration Besieged by Controversies: Ejected from Restaurant, Threats Against Cuba, Trade Ties Severed with Spain
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,036

    विरोध – प्रतिरोध के बीच घट रही है ट्रंप की विश्वसनीयता

    नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को वाशिंगटन डीसी के एक रेस्टोरेंट से जनता के विरोध के कारण बाहर निकलना पड़ा। लोगों ने उन पर बाल यौन शोषण करने वालों को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस घटना को आगामी चुनावों के लिए ट्रंप प्रशासन के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है। Trump Administration Besieged by Controversies: Ejected from Restaurant, Threats Against Cuba, Trade Ties Severed with Spain

    वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2043508377951904170

    ट्रंप की क्यूबा को धमकी:
    ट्रंप ने हाल ही में कहा कि “अगली बारी क्यूबा की है”। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कनेल ने सख्त जवाब देते हुए कहा कि “मुझे कोई डर नहीं। अगर अमेरिका हम पर हमला करता है तो हम अपना बचाव करेंगे। हम लड़ते हुए मरेंगे। अपनी मातृभूमि के लिए मरना ही असल जीना है।”

    वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2043406874419269650

    स्पेन के साथ व्यापार संबंध खत्म:
    ट्रंप ने मार्च में घोषणा की कि स्पेन के साथ अमेरिका के सभी व्यापारिक संबंध समाप्त कर दिए जाएंगे। स्पेन ने तुरंत जवाब दिया और चीन का रुख किया। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ चीन पहुंचकर नए व्यापारिक समझौते कर चुके हैं। अब स्पेन समेत कई यूरोपीय देश अमेरिका से दूरी बना रहे हैं। ईरान के मजबूत रुख ने कई देशों से अमेरिका का डर कम कर दिया है।Trump Administration Besieged by Controversies: Ejected from Restaurant, Threats Against Cuba, Trade Ties Severed with Spain

    सीजफायर पर क्या हालात हैं?
    बता दें कि ईरान के साथ घोषित दो सप्ताह के सीजफायर अभी भी कायम है, लेकिन हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान पूरी तरह अनुपालन नहीं करता तो “अभूतपूर्व बल” का इस्तेमाल किया जाएगा। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन कोई स्थायी समझौता नहीं हुआ है। पाकिस्तान में चल रही मध्यस्थता वार्ताओं में अभी तक कोई ठोस प्रगति नहीं दिखी है।

    बता दें कि ये घटनाएँ वैश्विक स्तर पर अमेरिकी नीतियों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में तेजी से बदलाव का संकेत दे रही हैं। फिलहाल आगे की स्थिति पर नजर बनी हुई है।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading