Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव अभियान में कूदे ट्रम्प, अपने प्रतिद्वंदी बाइडेन को बनाया निशाना

    ShagunBy ShagunJuly 5, 2020 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    कार्टून साभार: गूगल, इमेजिंग: शगुन न्यूज़ इंडिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 664

    अमेरिका में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का प्रकोप बढ़ने के बावजूद राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार अभियान ने गति पकड़ ली है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप ने बाइडेन को ऐसा उम्मीदवार बताया जो अमेरिका को बर्बाद कर देगा। ट्रंप ने विस्कॉन्सिन में फॉक्स न्यूज टाउन हॉल के दौरान एक सवाल के जवाब में आरोप लगाया, “वह (बाइडेन) ऐसे उम्मीदवार हैं जो इस देश को बर्बाद कर देंगे। और शायद खुद से ऐसा नहीं करें। उन्हें मुखों का एक छोटा कट्टरपंथी समूह चलाएगा जो हमारे देश को बर्बाद कर देगा। और लोगों को यह समझना होगा।”

    उन्होंने कहा, “एक व्यक्ति (बाइडेन) है जो बात नहीं करता। कोई भी उन्हें नहीं सुनता है। जब भी वह बात करता है तो वह दो वाक्यों को एक साथ नहीं बोल सकता…. और वह आपका राष्ट्रपति होने जा रहा है क्योंकि कुछ लोग शायद मुझे पसंद नहीं करते।”

    बाइडेन (77) तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप (74) को चुनौती दे रहे हैं। ट्रंप चार साल के अपने दूसरे कार्यकाल के लिए चुनावी मैदान में हैं। वहीं पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडेन विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक ताजा जनमत सर्वेक्षण के अनुसार बाइडेन ट्रंप पर आठ प्रतिशत अंकों से अधिक की बढ़त बनाए हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि वह बाइडेन के साथ कई चर्चाओं में भाग लेना चाहते हैं। परंपरा के मुताबिक दोनो प्रतिद्वंद्वियों को तीन चर्चाओं में भाग लेना होता है। वहीं पेन्सिलवेनिया में बाइडेन ने ट्रंप पर तीखा हमला बोला।

    बाइडेन ने कहा, “वह एक बच्चे की तरह हैं जो यह विश्वास नहीं कर सकता कि यह उसके साथ हुआ है। इस महामारी का प्रकोप वह नहीं झेल रहे बल्कि हम सभी झेल रहे हैं। उनका काम है कि वह इसके लिए कुछ करें।” जो बाइडेन आगामी 20 अगस्त को विस्कांसिन के मिल्वॉकी शहर में डेमोक्रटिक पार्टी के सम्मेलन में औपचारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनावों के उम्मीदवार के रुप में नामांकन स्वीकार करेंगे।- कार्टून साभार: गूगल, इमेजिंग: शगुन न्यूज़ इंडिया.com

    Shagun

    Keep Reading

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Carrying forward the fight for farmers' interests is the true tribute to Satya Pal Malik: Sunil Singh

    किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सुनील सिंह

    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading