मुंबई: ऑयलर मोटर्स ने मुंबई में दुनिया का पहला 1 टन पेलोड वाला इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक ‘टर्बो ईवी 1000’ लॉन्च किया। ₹5.99 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत वाला यह वाहन छोटे व्यवसायों और ड्राइवरों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो शहर की भीड़ में कम लागत में ज्यादा मुनाफा चाहते हैं। यह डीजल ट्रकों की तुलना में सालाना ₹1.15 लाख की बचत देता है।

140-170 किमी रेंज, 140 एनएम टॉर्क, सीसीएस2 फास्ट चार्जिंग (15 मिनट में 50 किमी) और IP67-रेटेड बैटरी इसे खास बनाती है। R13 व्हील्स और 230 एमएम डिस्क ब्रेक्स सेफ्टी बढ़ाते हैं। तीन वेरिएंट्स सिटी, मैक्स, फास्ट चार्ज और ₹49,999 डाउन पेमेंट के साथ उपलब्ध।
सीईओ सौरव कुमार ने कहा, “टर्बो ईवी 1000 शहरी लॉजिस्टिक्स का भविष्य है। मुंबई की मेहनती स्पिरिट के साथ यह ईवी क्रांति को नई दिशा देगा।” ऑनलाइन और चुनिंदा डीलरशिप पर उपलब्ध।






