Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    पर्यावरण के अनुकूल हमें आदतों का पालन करना चाहिए

    ShagunBy ShagunJune 6, 2021 TV / Smart Phone No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 703

    उत्तर प्रदेश के रहने वाले टीवी आर्टिस्ट योगेश त्रिपाठी, अंबरीश बाॅबी, फरहाना फातिमा और अनु अवस्थी ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस‘ के मौके पर अनुशासित जीवन के बारे में बात की

    खाना पकाना, साफ-सफाई, कपड़े धोना, सफर करना और काफी सारे रोजमर्रा के ऐसे कामों से पर्यावरण पर किसी ना किसी रूप में प्रभाव पड़ता है। पर्यावरण को लेकर हमारी बढ़ती चिंता और जलवायु परिवर्तन इंसानों तथा पशु-पक्षियों की जिंदगी को प्रभावित कर रहे हैं। अब अनुशासित जीवन जीना पहले से भी ज्यादा जरूरी हो गया है। अनुशासित जीवन का मतलब है किसी की मांगों को पूरा करने के लिये प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल कम करना और जितना संभव हो सके पर्यावरण के अनुकूल आदतों को अपनाना।

    इस साल ‘विश्व पर्यावरण दिवस‘ का विषय है, ‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली‘ (इकोसिस्टम रजिस्ट्रेशन)। एण्डटीवी के कलाकार और उत्तरप्रदेश के रहने वाले, योगेश त्रिपाठी उर्फ ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के दरोगा हप्पू सिंह, ‘और भई क्या चल रहा है?‘ के अंबरीश बाॅबी उर्फ रमेश प्रसाद मिश्रा, फरहाना फातिमा उर्फ शांति मिश्रा और अनु अवस्थी उर्फ बिट्टू कपूर, ने अनुशासित जीवन के लिये अपनायी गयी अपनी छोटी-छोटी कोशिशों के बारे में बताया।

    दरोगा हप्पू सिंह कहते हैं, ‘‘प्रकृति मां की गोद ही हमारा घर है और उसे बचाना हमारा परम कर्तव्य। हमें पर्यावरण के अनुकूल आदतों का पालन करना चाहिये ताकि आगे आने वाली पीढ़ी के लिये हम पर्यावरण के संरक्षण में अपना योगदान दे सकें। हर दिन आज हम जितने भी छोटे-छोटे प्रयास कर रहे हैं उसके परिणाम काफी बड़े और प्रभावी होंगे। चाहे वह पानी बचाने की बात हो या बिजली, रीयूज और रीसाइकिल, ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना, घर पर नाॅनटाॅक्सिक चीजों का इस्तेमाल और इसी तरह की काफी सारी चीजें करने की बात हो। हम ज्यादा से ज्यादा पानी बचाने की कोशिश करते है। कपड़ों के धुल जाने के बाद मैं घर पर वाॅशिंग मशीन से निकलने वाले पानी का इस्तेमाल टाॅयलेट में करने की कोशिश करता हूं, क्योंकि हर फ्लश के साथ लगभग सात लीटर पानी बर्बाद होता है। ये छोटी-छोटी चीजें बड़ा बदलाव ला सकती हैं।‘‘

    अंबरीश बाॅबी उर्फ ‘और भई क्या चल रहा है?‘ के रमेश प्रसाद मिश्रा कहते हैं, ‘‘हम सब पर्यावरण के संरक्षण का महत्व जानते और समझते हैं। अपनी आदतों को लेकर हर दिन की जाने वाली छोटी-छोटी कोशिशें बड़ा बदलाव ला सकती है। मैं 3 आर को मानता हूं- रीड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल। जितना संभव हो सके मैं इसे करता हूं। प्लास्टिक से लेकर पेपर तक, हम उसे दोबारा इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं और सबसे जरूरी बात, इसे कम से कम उपयोग में लाने की कोशिश करते हैं। इसके कुछ विकल्प भी मौजूद हैं जो न केवल पॉकेट-फ्रेंडली हैं, बल्कि ईको-फ्रेंडली भी हैं। हमारे पास अलग-अलग तरह के जूट बैग्स हैं, हम जब भी कपड़ों की या सब्जियों की शाॅपिंग करने जाते हैं अपने साथ इसे लेकर जाते हैं। ‘विश्व पर्यावरण दिवस‘ के मौके पर मैं सबसे निवेदन करना चाहूंगा कि पर्यावरण की रक्षा की दिशा में एक कदम आगे बढ़ायें और इस धरती को बेहतर बनाने में योगदान दें।‘‘

    फरहना फातिमा उर्फ ‘और भई क्या चल रहा है?‘ की शांति मिश्रा ने कहा, ‘‘हम अपनी जिंदगी बेहतर तरीके से जी रहे हैं और पर्यावरण की रक्षा करना हमारी सामाजिक तथा नैतिक जिम्मेदारी है। हम प्रकृति से काफी कुछ लेते हैं, लेकिन उसे वापस लौटाना भी उतना ही जरूरी है। मैं इस बात पर पूरी तरह यकीन करती हूं कि ‘इंसान का एक छोटा कदम मानव जाति के लिये बड़ा कदम है‘। एक छोटी-सी कोशिश बड़ा बदलाव ला सकती है। दिन में हम बिजली के बल्ब जलाने से ज्यादा नैचुरल लाइट का इस्तेमाल करते हैं। इससे हमें ज्यादा बिजली बचाने में मदद मिलती है और प्रकृति के ज्यादा करीब रह पाते हैं। साथ ही नैचुरल ब्यूटी का भी लुत्फ उठा पाते हैं। इसके अलावा, हम ज्यादा से ज्यादा नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आम टॉक्सिक क्लीनर और डिटर्जेंट की जगह कम टेक्निक चीजें लेते हैं। इस तरह की छोटी-छोटी कोशिशें हमें खूबसूरत, हरे-भरे और स्वच्छ कल की तरफ लेकर जाते हैं।‘‘

    अनु अवस्थी उर्फ ‘और भई क्या चल रहा है?‘ के बिट्टू कपूर कहते हैं, ‘‘पर्यावरण को लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है। इन अच्छी आदतों को अपने रोजमर्रा के जीवन में शामिल करने के कई तरीके हैं। नये प्रोडक्ट्स खरीदने की बजाय आपके पास मौजूद चीजों का रीयूज करना, चीजों को फिर से इस्तेमाल करने का अनोखा तरीका है। इससे ऊर्जा की बचत होती है, ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मदद मिलती है और साथ ही धरती के बहुमूल्य संसाधनों को संरक्षित रखने में भी मदद मिलती है। हर दिन पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए की गयी एक कोशिश भी नुकसान को कम कर सकती है! मैंने पानी को ठंडा रखने के लिये एक बड़ा-सा मटका रखा है। यह किसी आम वाॅटर कूलर की तरह ही प्रभावी तरीके से काम करता है और साथ ही इससे बिजली की बचत भी होती है। इस तरह के छोटे-छोटे और आसान उपाय एक बेहतर कल पाने की दिशा में मदद कर सकते हैं। ‘विश्व पर्यावरण दिवस‘ के मौके पर आइये हम सब मिलकर अभी एक छोटी-सी कोशिश करते हैं और अपनी धरती मां की हरी-भरी मुस्कान एक बार फिर वापस लेकर आते हैं।‘‘

    Shagun

    Keep Reading

    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    Blessings of Saints on the Banks of the Ganges: ‘Krishnavataram’ Team Receives Divine Energy

    गंगा किनारे संतों का आशीर्वाद, ‘कृष्णावतारम’ टीम को मिली दिव्य ऊर्जा

    Tia Bajpai Embarks on a Thrilling Journey with Real Bikers Tia Bajpai’s ‘Mundeya Ve’ Showcases a New Spirit of Freedom and Adventure

    आत्मविश्वास, एडवेंचर और आज़ादी का जश्न है टिया बाजपेयी का नया गीत ‘मुंडेया वे’

    Two Unique Glimpses of Indian Glamour at Cannes 2026: Sezal Sharma Steals the Spotlight, While Tanishaa Preserves the Legacy of Cinema.

    कांन्स 2026 में भारतीय ग्लैमर की दो अनोखी झलकियां, सेज़ल शर्मा ने लूटी महफिल तो तनिषा ने सहेजी सिनेमा की विरासत

    Actress Nyrraa M Banerji is once again making headlines with her stunningly glamorous and stylish appearance. Through her latest photos, she has created a buzz on social media, leaving fans mesmerized and showering her with praise. Known for her distinctive presence in the world of fashion and glamour, Nyrraa has once again captured everyone's attention with a look that is both bold and elegantly sophisticated. In the recently shared pictures, Nyrraa's confidence, fashion sense, and captivating personality shine through effortlessly. Her striking outfit, flawless makeup, and powerful expressions add an extra layer of charm to her overall appearance.

    नायरा एम बनर्जी का बोल्ड ग्लैमर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading