Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    तथाचार्य’ एक ऐसा किरदार है जिसने मुझे अभिनय के नौ रसों को निभाने का मौका दिया: पंकज बेरी

    ShagunBy ShagunJune 8, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 625

    घर पर रहते हुए ‘तेनाली रामा’ के सेट पर बिताये जाने वाले पलों को याद करते हुए यह बातें पंकज बेरी ने कही 

    बेहद प्रतिभाशाली, कलाकार पंकज बेरी सोनी सब के ‘तेनाली रामा’ में तथाचार्य की अपनी भूमिका के लिये ज्‍यादा जाने जाते हैं। अपने शानदार अभिनय से वह लोगों का दिल जीत रहे हैं। ‘तेनाली रामा’ पंडित रामा कृष्‍णा की चतुराई भरी कहानियों और अपने प्रतिद्वंद्वी तथाचार्य के साथ खट्टी-मीठी नोंकझोंक से देशभर में लाखों दिलों पर राज कर रहा है।

    पिछले दो महीने से घर पर रहें और सुरक्षित रहें, मंत्रा का पालन कर रहे पंकज बेरी को सेट की वह मौज-मस्‍ती बड़ी याद आ रही है। खासकर, तथाचार्य के अपने किरदार में आने की कमी उन्‍हें खल रही है।

    अपनी बात रखते हुए, पंकज बेरी कहते हैं, ‘’मुझे ‘तेनाली रामा’ के सेट पर ना जा पाना बहुत खल रहा है। इस खाली समय में मुझे वाकई ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं बेहद खुशकिस्‍मत हूं कि मुझे तथाचार्य जैसा विविधतापूर्ण किरदार निभाने का मौका मिला। दर्शकों ने इस किरदार को जितना प्‍यार और सपोर्ट दिया है उससे मुझे बेहद खुशी का अनुभव होता है। इस भूमिका और किरदार में अभिनय के सारे नौ रस (9 भाव) मौजूद हैं। किसी भी कलाकार के लिये यह एक शानदार मौका है कि वह नौ रसों को निभा पाये। तथाचार्य पूर्ण संतुष्टि देने वाला किरदार है।‘’

    इस समय घर पर किस तरह वक्‍त बिता रहे हैं, इस बारे में पंकज कहते हैं, ‘’यह एक मुश्किल समय है, खासकर उन लोगों के लिये, जिन्‍हें कि लंबे समय तक घर से बाहर रहने की आदत रही हो। मुझे लगता है कि आशावादी रहना सबसे जरूरी है। मैंने तय किया है कि मैं नकारात्‍मक विचार दिमाग में घर नहीं करने दूंगा। मैंने घर के कामों की जिम्‍मेदारी भी उठा ली है और इसमें परिवार के रूप में हम सब ज्‍यादा से ज्‍यादा एक साथ अपना वक्‍त बिता रहे हैं। मेरी पत्‍नी स्‍वादिष्‍ट कश्‍मीरी पकवानों से सबको बिगाड़ने का काम कर रही हैं।‘’

    ‘तेनाली रामा’ के फैन्‍स तथा दर्शकों को अपना मैसेज देते हुए, वह कहते हैं, “यह कठिन समय है लेकिन मैं लोगों से विनती करना चाहूंगा कि मजबूत बने रहें और अपने परिवार तथा करीबियों के साथ क्‍वालिटी टाइम बितायें। यदि आप अपने परिवार से दूर हैं तो उनसे वीडियो कॉल के जरिये जुड़िये या फिर फोन कॉल करें। हम जल्‍द ही इस परेशानी से बाहर आ जायेंगे। तब तक के लिये घर पर रहिये और सुरक्षित रहिये।”

    #Pankaj Berry as Tathacharya on Sony SAB's Tenali Rama
    Shagun

    Keep Reading

    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    SRK Music's Bhojpuri films are now available on JioHotstar.

    SRK Music की भोजपुरी फिल्में अब JioHotstar पर उपलब्ध

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading