Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    टीवी सितारों ने बताए ‘अप्रैल फूल्स डे’ के मजेदार किस्से : जब नींद में ही मैंने अपना यूनीफाॅर्म पहन लिया

    ShagunBy ShagunMarch 31, 2021 Featured 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 820

    अप्रैल महीने के पहले दिन हमेशा कोई न कोई मज़ेदार किस्सा बनता है। बता दें कि ‘अप्रैल फूल्स डे’ एक ऐसा दिन होता है जब लोग एक-दूसरे पर जरा भी भरोसा नहीं करते और सभी लोग हर कदम फूंक-फूंक कर रखते हैं। यह दिन एक उबाऊ-सी दिनचर्या को मजेदार बनाने का भी एक तरीका हो सकता है।

    वैसे एण्डटीवी के कलाकारों ने भी अपने साथ हुए प्रैंक के कुछ मजेदार किस्सों के बारे में बात की। ‘और भई क्या चल रहा है?’ के जफर अली मिर्जा (पवन सिंह) और सकीना मिर्जा (आकांक्षा शर्मा), ‘भाबीजी घर पर हैं‘ के मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौड़) और डैनी शर्मा (अनंग देसाई) और ‘हप्पू की उलटन पलटन’ के दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) ने बताया कि कैसे उन्हें फूल बनाया गया!

    फ्री में राजमा-चावल: जफर अली मिर्जा

    पवन सिंह उर्फ जफर अली मिर्जा कहते हैं, ‘‘जब मैं स्कूल में था तो किसी ने कहा कि कैंटीन में फ्री में राजमा-चावल मिल रहा है। हमेशा की तरह ही अपनी जीभ से मजबूर गरमागरम खाने की दो प्लेट लेने भागा। वह स्वादिष्ट खाना खाने के बाद, स्टाॅल का मालिक आकर मुझसे पैसे मांगने लगा। उस दिन मैं ना केवल फूल बना था, बल्कि मेरी जेब भी कट गयी थी! लेकिन हां राजमा-चावल थे बड़े कमाल के!’’

    आधी नींद में ही मैंने अपना यूनीफाॅर्म पहन लिया: सकीना

    आकांक्षा शर्मा उर्फ सकीना मिर्जा कहती हैं, ‘‘एक रात 1 बजे मेरी नींद खुल गयी और मैं पानी पीने के लिये कमरे से बाहर गयी। उस समय मेरी मां भी जगी हुई थीं और उन्होंने मुझसे कहा कि सुबह हो गयी है और मुझे स्कूल के लिये तैयार हो जाना चाहिये। आधी नींद में ही मैंने अपना यूनीफाॅर्म पहन लिया, अपना बैग पैक कर लिया और बस के लिये तैयार हो गयी। उसके बाद मेरी मां जोर-जोर से हंसने लगीं और मुझसे कहा कि जाओ सो जाओ। मैं बहुत गुस्सा हुई, लेकिन नींद आने की वजह से अपनी यूनिफाॅर्म में ही सोने चली गयी और जब सुबह उठी तो अपने स्कूल के लिये तैयार थी!‘‘

    1 अप्रैल को पूरी टीम की छुट्टी है? – रोहिताश्व गौड़

    रोहिताश्व गौड़ उर्फ मनमोहन तिवारी कहते हैं, ‘‘ऐसा ‘भाबीजी घर पर हैं’ के सेट पर हुआ, जब मुझे बताया गया कि 1 अप्रैल को पूरी टीम की छुट्टी है। मुझे याद है मेरे बच्चे मुझे आगाह कर रहे थे कि यह ‘अप्रैल फूल्स’ का मजाक हो सकता है। थोड़ी देर बाद मुझे प्रोडक्शन मैनेजर का काॅल आया कि सेट पर आ जाओ, आज वर्किंग डे है। मैं भागा-भागा सेट पर पहुंचा और वहां कोई भी नहीं था। तब मेरे शरारती को-स्टार आसिफ शेख ने मुझे बुलाया और कहा आप अप्रैल फूल बन गये!’’

    सारा इंक मेरे सफेद कुरते पर फैल गया: डैनी

    अनंग देसाई उर्फ डैनी शर्मा कहते हैं, ‘‘मुझे काॅमेडी करना पसंद है, लेकिन मेरी उम्र की वजह से काफी लोग मुझे मस्तीखोर और सहज व्यक्ति के रूप में नहीं देखते। मुझे याद है एक लड़का मेरे पास मेरा आटोग्राफ मांगने आया। उसके हाथ में रखा पेन नीचे गिर गया और सारा इंक मेरे सफेद कुरते पर फैल गया। मैं बहुत जल्दी में था और मुझे लगा कि कहीं मैं लेट ना हो जाऊं। इसके बाद वह लड़का हंसने लगा और जोर से चिल्लाया ‘हैप्पी अप्रैल फूल्स डे! जब मैंने देखा तो मेरे कुरते से सारे निशान गायब हो गये थे। ऐसा लग रहा था जैसे कि वह सिर्फ पानी था। बच्चों के सामने हम बड़े ही फूल बन गये!‘‘

    मेरी पत्नी ने मुझ पर प्रैंक किया: दरोगा हप्पू सिंह

    योगेश त्रिपाठी उर्फ दरोगा हप्पू सिंह कहते हैं, ‘‘वैसे तो ज्यादातर मैं ही जोकर बना रहता हूं लेकिन इस बार ‘अप्रैल फूल्स डे’ पर मेरी पत्नी ने मुझ पर प्रैंक किया। उस दिन हमारी हाऊस हेल्प नहीं आने वाली थी और मेरी पत्नी ने मुझे दिन का खाना बनाने को कहा। मैंने किसी तरह दो डिशेज बनायीं और पूरा किचन गंदा कर दिया। इतने में हमारे दरवाजे पर घंटी बजी और हमारी हाऊस हेल्प सामने से आती नज़र आयी। मेरी पत्नी जोर-जोर से हंसने लगी और मेरा पकाया खाना देखकर हैरान भी हो रही थीं। इस साल मैं अपना बदला लेने की सोच रहा हूं!’’

    #&TV #एण्डटीवी
    Shagun

    Keep Reading

    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    SRK Music's Bhojpuri films are now available on JioHotstar.

    SRK Music की भोजपुरी फिल्में अब JioHotstar पर उपलब्ध

    Sagar Bhatia has announced a North America tour for 2026.

    सागर भाटिया ने 2026 के लिए नॉर्थ अमेरिका टूर का ऐलान किया

    1 Comment

    1. free ads on April 3, 2021 4:08 pm

      My brother recommended I would possibly like this web site.
      He used to be entirely right. This publish truly made my day.
      You cann’t believe just how so much time I had spent
      for this info! Thank you!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading