Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    इस किरदार के लिए मैंने खासतौर पर अपनी मूंछें बढ़ाई हैं: पंकज बेरी

    ShagunBy ShagunAugust 4, 2021Updated:August 4, 2021 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 867

    जब बात एक्टिंग की हो तो खुद का स्टाइल विकसित करना कितना अहम है?

    मेरा मानना है कि एक अभिनेता को हमेशा अपने एक्टिंग स्टाइल के साथ कुछ नया प्रयोग करते रहना चाहिये। एक किरदार और भी जानदार और दिलचस्प बन जाता है जब अभिनेता/अभिनेत्री उससे व्यक्तिगत रूप से जुड़ जाता है । मैंने अभी तक अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं और मैं हमेशा हर भूमिका से व्यक्तिगत रूप से जुड़ने की कोशिश करता हूं, जो इसे खास बनाती है और मेरे दिल के करीब रखती है।

    ‘काटेलाल एंड सन्स ’ को हां कहने की क्याा वजह रही?

    तीन प्रमुख वजहों से मैं अपने आपको सोनी सब के ‘काटेलाल एंड सन्सह’ में काम करने से नहीं रोक सका। सबसे पहली वजह तीन साल ‘तेनाली रामा’ में काम करने के बाद सोनी सब पर यह मेरी वापसी है, दूसरी कॉन्टिलो प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा होना और तीसरी वजह यह है कि मैं जो किरदार निभा रहा हूं वह बहुत दिलचस्प, दमदार है और कई शेड्स के साथ है।

    इस शो की कौन-सी बात आपको आकर्षक लगी ?

    इस शो के जोनर और सोच ने मुझे सबसे ज्याकदा आकर्षित किया। यह जेंडर से जुड़ी पुरानी सोच को खत्म करने का काम कर रहा है। एक अभिनेता के रूप में, मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि लोग इस शो को देख रहे हैं और इसमें सुशीला के ससुर का मेरा किरदार काफी चुनौतीपूर्ण और अलग है। जिसने एक कलाकार के रूप में मुझे और निखारा तथा खुद के लिए एक नया बेंचमार्क सेट करने का मौका दिया ।

    इस रोल के लिए कोई खास तैयारी करनी पड़ी ?

    हां, मैंने इस किरदार के लिए खासतौर पर अपनी मूंछें बढ़ाई हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि मैंने खुद को हरियाणवी न बोलने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया है, क्योंकि मेरी जुबान पर हरियाणवी आना स्वाभाविक है। तब यह और भी मुश्किल हो जाता है जब मेरे आस-पास हर कोई इसी भाषा में बात कर रहा होता है । शो में मेरा किरदार दूसरों से अलग है, इसलिये मूल रूप से हरियाणा का होने के बावजूद शो में मुझे हरियाणवी न बोलने की हिदायत दी गयी है। शो में मेरे किरदार के अलग-अलग मूड हैं, इसलिए मैंने उसके लिये भी खुद को तैयार किया है।

    काटेलाल एंड सन्स’ के कलाकारों और क्रू के साथ काम करने का आपका अनुभव कैसा रहा?

    जिया शंकर ऊर्फ सुशीला इस शो में मेरी बहू की भूमिका निभा रही हैं, इसलिये हमारे लिये एक-दूसरे के साथ घुलना-मिलना और अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बनाये रखना बहुत दिलचस्प था। शो में मेरे दो बेटे हैं और उनकी भी नई एंट्री हुई है। शो के सारे कलाकारों और तकनीशियन दल के सदस्योंर के साथ काम करना अद्भुत है- चाहे वह वरिष्ठ कलाकारों में से एक अशोक लोखंडे हों या फिर मेरी प्यारी बहू, जिया शंकर।

    अपने करियर के इस पड़ाव पर आप खुद को कितना संतुष्ट पाते हैं?

    मुझे अपने फैन्स और दर्शकों से काफी सपोर्ट और तारीफें मिली हैं, लेकिन मैं मानता हूं कि अधिक काम करने से आपका काम बेहतरीन होता जाता है। मुझे हमेशा ही अच्छा काम करने और अलग-अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाकर अपने दर्शकों का मनोरंजन करने का इंतजार रहता है।

    आने वाले एपिसोड में दर्शकों को किस चीज का बेसब्री से इंतजार करना चाहिए?

    मैं अपने दर्शकों से गुजारिश करता हूं कि आप तैयार हो जायें। आगे शो में उन्हें काफी-उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा, क्योंकि सुशीला की शादी सोलंकी खानदान में हो रही है, जहां परिवार में सिर्फ पुरुष ही हैं।
    सभी इस बात को लेकर डरे हुए हैं कि उनके बेटे माधव ने एक नाई से शादी कर ली है, जिसके कंधों पर सोलंकी परिवार का नाम और प्रतिष्ठा की जिम्मेिदारी होगी। दर्शकों को एक जज्बाैती और हैरतअंगेज सफर के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि शो में नई एंट्रीज के साथ उसका मजा दोगुना होने वाला है।

    # Sony SAB's Kaatelal & Sons
    Shagun

    Keep Reading

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading