मुंबई,03 अप्रैल, 2021: फ्री-टू-एयर हिंदी जीईसी, शेमारू टीवी एक बार फिर दर्शकों के लिए उनका सबसे पसंदीदा शो ‘कलश-एक विश्वास’ लेकर आ गया है। बता दें कि चैनल इस शो में पारिवारिक पहलू को दर्शाएगा।
इस शो की कहानी देविका देओल (अपर्णा दीक्षित) नाम की लड़की के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो अम्बे माँ देवी की बहुत बड़ी भक्त है। शो में आपको आगे देखने को मिलता है कि देविका की शादी साकेत कपूर (महेश शेट्टी) नाम के एक व्यक्ति से तय होती है। मगर, कुछ परिस्थितियों के चलते उसकी शादी रवि ग्रेवाल (कृप सूरी) से हो जाती है, जिसकी बॉस उसे पसंद करती है। यहाँ से उसकी जिंदगी एक नया मोड़ लेती है। इस दौरान उसे ससुराल वालों और रवि की बॉस की वजह से उत्पन हुई कई कठिनाईओं का सामना करना पड़ता है।
यह अनूठी शादीशुदा जोड़े की कहानी ‘कलश-एक विश्वास’ अपने दशकों को हर बार एक सस्पेंस के साथ जोड़कर रखेगा। हम यूं कहें तो यह एकमात्र ऐसा शो है, जो शादीशुदा महिलाओं की ज़िंदगी के हर पहलू को दिखाने की कोशिश करता है। इस शो में आपको एंटरटेनमेंट के साथ नारी की हर शक्ति का आभास ज़रूर होगा, जिसमें आप देखेंगे कि कैसे एक महिला खुद के अस्तिव के लिए लड़कर खुद के सुहाग को बचाती है।
शो के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए अपर्णा दीक्षित ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि शेमारू टीवी ब्लॉकबस्टर शो ‘कलश-एक विश्वास’ वापस लेकर आ रहा है, जिसे दर्शकों से बहुत प्यार मिला है । ये बहुत खुशी की बात कि शेमारू टीवी इस शो को नए सेट ऑफ ऑडियंस को दिखाएगा। खास बात यह है कि कलश शो मेरे दिल के बहुत करीब रहा है , और यह शेमारू टीवी पर प्रसारित होगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक इसे एक बार फिर से पसंद करेंगे ।”







