Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    रमाबाई आम्बेडकर की भूमिका में आयेंगी नजर नारायणी

    ShagunBy ShagunJuly 13, 2021 TV / Smart Phone No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,052

    एण्डटीवी का शो ‘एक महानायक डॉ. बी.आर.आम्बेडकर‘ आने वाली 20 जुलाई को एक नये चरण में प्रवेश कर रहा है। इस शो की आगे आने वाली कहानी में नारायणी महेश वरणे, रमाबाई भीमराव आम्बेडकर का किरदार निभाती नजर आयेंगी।

    नई सदी नया शहर, नया विचार, पर भेदभाव…..असमानता का नहीं छूटा साथ। भीमराव करेंगे असमानता के खिलाफ संघर्ष की शुरूआत, क्या आप इस न्याय की लड़ाई में देंगे भीमराव का साथ? नारायणी महेश वरणे ने बातचीत के दौरान रमाबाई के अपने किरदार, इसके लिए की गई तैयारी के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने कई चीजों पर चर्चा की।

    ‘एक महानायक डॉ. बी.आर.आम्बेडकर‘ आपका पहला हिन्दी टेलीविजन शो है; आपको यह भूमिका कैसे मिली?

    इस भूमिका को पाने के लिये मुझे कई सारे ऑडिशन देने पड़े। जब मुझे बताया गया कि मेरा इस किरदार के लिये सिलेक्शन हो गया तो मैं तो जैसे सातवें आसमान पर थी। ‘एक महानायक डॉ. बी.आर.आम्बेडकर‘ शो भारतीय टेलीविजन पर आज सबसे चर्चित शोज़ में से एक है। रमाबाई आम्बेडकर की भूमिका निभाने का मौका मिलना बड़े ही सम्मान और गर्व की बात है। मैंने इस शो को काफी गौर से देखा है और यह मेरा और मेरे परिवार का सबसे चहेता शो है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस शो में एक अहम किरदार निभाने का मौका मिलेगा। लेकिन रमाबाई का किरदार निभाने के लिये चुने जाने पर मैं बहुत ज्यादा उत्सुक और खुश हूं। मुझे एक बेहतरीन लर्निंग एक्सपीरियंस का बेसब्री से इंतजार है।

    आप इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं; आपने इसकी तैयारी किस तरह की?

    इस किरदार में ढलने के लिये मैं काफी रीडिंग मटेरियल पढ़ रही हूं। साथ ही शो के सम्मानित रिसर्चर हरि नारके सर ने भी काफी विस्तार से चीजों को समझाया है। उनके द्वारा कराये गये वर्कशाॅप में भी हम शामिल हुये ताकि हम सभी अपनी-अपनी भूमिकाओं की तैयारी कर सकें और हमें अपने किरदारों को गहराई से समझने में मदद मिल सके। जहां तक लुक की बात है तो उसके लिये स्क्रीन टेस्ट किया गया और उसके अनुसार ही चीजें फाइनल की गयीं। अब एपिसोड्स की शूटिंग के साथ-साथ बाकी बारीकियों पर भी काम किया जायेगा।

    सीरियल में अपने किरदार के बारे में बतायें?

    रमाबाई भीमराव आम्बेडकर, बाबासाहेब की पत्नी थीं। वह अभिव्यक्ति में माहिर थीं और उनकी अपनी एक सोच थी। वह इस व्यवस्था को मानती थीं, ‘नया सवेरा, नया जीवन‘। यह उनका अटूट विश्वास ही था जिसने उन्हें सारी चुनौतीभरी स्थितियों से उबरने में मदद की। सामाजिक अन्याय और अत्याचारों के बीच उन्होंने अपना सिर हमेशा ऊंचा रखा। भले ही रमाबाई ने औपचारिक शिक्षा नहीं पायी थी लेकिन यह बात उन्हें उत्पीड़ित समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के लिये खड़े होने से रोक नहीं पायी। रमाबाई आम्बेडकर उन महिलाओं में से एक हैं जिन्होंने चुप रहकर डॉ. आम्बेडकर का साथ दिया, यही उनकी सबसे बड़ी ताकत थी। वह नम्रता, दृढ़ता और करूणा का प्रतीक हैं। रमाबाई आम्बेडकर से काफी बातें सीखने लायक हैं, जिसे दर्शक आगे आने वाले एपिसोड्स में देख पायेंगे।

    बाबासाहेब और उनके दौर के बारे में कितना जानती थीं?

    उनकी ऐसी कौन-सी सीख है जिसे आप अपने जीवन में उतारना चाहेंगी या उसका पालन करना चाहेंगी? इस शो को साइन करने के बाद प्रोडक्शन टीम और इस शो के सम्मानित रिसर्चर हरि नारके सर ने मुझे काफी विस्तार से सब कुछ बताया था। हमने डॉ. आम्बेडकर के बारे में पढ़ा है और हमें उनकी उपलब्धियां मालूम हैं। वह भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता थे। लेकिन उनके बचपन और संघर्षों के बारे में हमारी जानकारी सीमित थी। हालांकि, इस शो का हिस्सा बनने के बाद, जिसमें उनके जीवन की कहानी बतायी गयी है, मुझे उनके बारे में काफी कुछ जानने का मौका मिला। वे अपने समुदाय और समाज में जो क्रांति लेकर आये उसके बारे में मैंने काफी कुछ जाना।

    डॉ. आम्बेडकर के जीवन से जुड़ी जिस एक चीज ने मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित किया वह है शिक्षा का महत्व। डॉ. आम्बेडकर सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे और सबसे शिक्षित लीडर्स में से एक थे। उनसे यह बात सीखने को मिलती है कि किस तरह वे शिक्षा के बल पर अपनी और दूसरों की जिंदगी में बदलाव लेकर आये।

    क्या आपने शूटिंग शुरू कर दी है?

    हां, हमने शूटिंग शुरू कर दी है और अब तक का अनुभव सीखने वाला ही रहा है। मैं हमेशा से ही इसी तरह का अहम किरदार निभाना चाहती थी। तो मैं कह सकती हूं कि इस शो के माध्यम से मैं अपने सपने को जी रही हूं। इस शो की पूरी टीम ही काफी अच्छी और मिलनसार है। मैं तुरंत ही पूरी कास्ट के साथ घुलमिल गयी। मुझे उम्मीद है कि इस सफर में मैं कई सारी उपलब्धियां हासिल करूंगी और अपनी नयी आन-सेट फैमिली के साथ ढेर सारी यादें बनाऊंगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    ‘रुला के गया सपना मेरा’: वो एक फिल्म, जिसने गीतकार शैलेंद्र से छीन ली उनकी ज़िंदगी!

    Revati Mahurkar Makes a Powerful Impression in ‘Powder’!

    अब ‘पाउडर’ में दिखाएंगी अभिनय का दम!

    Salman Khan’s dedication in sub-zero temperatures! He spent six hours in icy water while shooting for ‘Matrubhumi’.

    शून्य डिग्री में सलमान खान का जुनून! छह घंटे बर्फीले पानी में रहकर की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग

    'Devi Vigyanam' will unveil a world of mysteries on December 4th.

    4 दिसंबर को रहस्यों की दुनिया खोलेगी ‘देवी विज्ञानम’

    Arjun Rampal will peel back the layers of suspense in ‘The Blind Game’!

    ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading