Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    भगवान शिव के छह अवतारों को निभाएंगे राम यशवर्धन

    ShagunBy ShagunAugust 1, 2020 TV / Smart Phone No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 597

    राम यशवर्धन, जो अभी एण्ड टीवी के शो ‘कहत हनुमान जय श्री राम‘ में महादेव की भूमिका में नजर आ रहे हैं। राम जल्द ही भगवान शिव के एक नहीं बल्कि छह अलग-अलग अवतारों को पर्दे पर साकार करते हुए दिखेंगे। इस शो में भगवान शिव के छह अलग-अलग अवतारों को निभाने के लिए 48 घंटे तक का कठिन तांडव नृत्य का अभ्यास करने का धैर्य, जुनून और कड़ी मेहनत आज टीवी इंडस्ट्री में देखने को मिलती है। शो के नए एपिसोड्स में राम यशवर्धन भगवान शिव के उग्र वीर भद्र अवतार, बुद्धिमान ऋषि पिप्लाद अवतार, खानाबदोश यतिनाथ अवतार, क्रोधी अवधूत अवतार, परोपकारी भिक्षुवर्य अवतार और तुनमिजाज़ी दुर्वासा अवतार दिखाई देंगे।

    भगवान शिव के कई अवतारों को निभाने के बारे में बात करते हुए राम यशवर्धन ने कहा, ‘‘कुछ गिने-चुने लोगों को ही अभिनय की बारीकियों को इतनी गहराई से जानने का अवसर मिलता है। ‘कहत हनुमान जय श्री राम‘ में भगवान शिव के अलग-अलग अवतार को निभाने के अनुभव ने मेरे अंदर के कलाकार को जगा दिया है, जिसका मुझे भी नहीं पता था। मौजूदा दौर में बहुत मुश्किल से किसी को भगवान शिव जैसे शक्तिशाली पौराणिक किरदार को निभाने का मौका मिलता है। मैं खुद को बहुत ही भाग्यशाली मानता हूं कि मैं अभिनय के क्षेत्र में इतना कुछ जानने में सक्षम हुआ, जहां मैं महादेव का किरदार निभा रहा हूं और मुझे उनके छह अलग अवतारों को निभाने का अवसर मिला है। सच कहूं तो यह चुनौतीपूर्ण है, अलग-अलग तरह के मेकअप सेशन के लिए कई-कई घंटो तक बैठना और उस गेटअप में खुद को ढालना, यह सब बिलकुल भी आसान नही है, लेकिन मैं ये सुनिश्चित करता हूं कि कैमरे के सामने आने से पहले मैं प्रत्येक अवतार की विशेषताओं को अपने अंदर समेट लूं।‘‘

    उन्होंने आगे कहा, ‘‘सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा है, पर्दे पर हर अवतार को बिल्कुल सही तरीके से साकार करना। एक ओर जहां शिव जी का पिप्लाद अवतार एक वैदिक ऋषि का है जो विनम्र और शांतिपूर्ण है, वहीं दूसरी ओर, उनका दुर्वासा अवतार बहुत ही गर्म दिमाग वाला है तथा उनका वीरभद्र अवतार भयावह और उग्र है। इसी तरह इन सभी किरदारों का लुक भी बिल्कुल अलग-अलग है। सभी अवतार एक दूसरे से विपरीत और शानदार है। इन किरदारों को पर्दे पर देखने के बाद आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि इन्हें पर्दे पर उतारने के लिये मैंने कितनी मेहनत और तैयारी की होगी। मैं बेहद खुश हूं कि मुझे हर एक किरदार को बेहतरीन ढंग से निभाने का मौका मिला। वो अवतार जिससे मैं सबसे ज्यादा जुड़ा हुआ हूं वो है भिक्षुवर्य अवतार। वह सभी मनुष्यों के रक्षक के रूप में जाने जाते हैं। वह दयालु और करुणामयी हैं और इन सभी अवतारों में सबसे अधिक सशक्त अवतार है। यह मेरे कॅरियर का अब तक का सबसे समृद्ध और ज्ञानवर्धक अनुभव है।‘‘

    ‘‘कहत हनुमान जय श्री राम‘‘ में भगवान हनुमान के कई अनछुए पहलुओं को दर्शाया गया है। भगवान विष्णु के धरती पर भगवान राम के रूप में अवतरित होने के बाद, भगवान शिव ने भी भगवान राम के दुष्ट रावण को हराने के उद्देश्य और उनकी सेवा करने के लिए भगवान हनुमान का रूप धारण किया। भगवान हनुमान भगवान शिव के ग्याहरवें रूद्र अवतार हैं। मौजूदा एपिसोड्स में, अंजनी माता (स्नेहा वाघ) बाल हनुमान को कहानी सुनाती हुई नजर आ रही हैं ताकि वह हर अवतार की शक्तियों को अच्छे से समझ सकें और अपने उद्देश्यों को पूरा कर सकें। दर्शकों को शो में भगवान शिव की अनसुनी कहानियों को जानने और अजेय दुष्ट रावण की एक झलक पाने का मौका मिलेगा। दर्शक देखेंगे कि कैसे बाल हनुमान, भगवान राम के सबसे बड़े भक्त बनें और रावण के आतंक का खात्मा करने में उनकी मदद की।

    Shagun

    Keep Reading

    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading