कॉमेडी टीवी शो ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में कटोरी अम्मा ( हिमानी शिवपुरी) और राजेश (गीतांजलि मिश्रा) के बीच लगातार होने वाली मजेदार नोक-झोक इस बार एक धमाकेदार मोड़ लेगी क्योंकि वे दोनों फाइटिंग रिंग में अपने परिवार के लोगों के बीच मुकाबला कराएंगी।
इस लड़ाई से हप्पू (योगेश त्रिपाठी) खुद को एकदम अजीबोगरीब स्थिति में फंसा पाएगा। कहानी के आगामी हिस्से के बारे में योगेश त्रिपाठी जोकि शो में दरोगा हप्पू सिंह का रोल कर रहे हैं, ने बताया, सुपर ‘एक सुबह राजेश को बड़ा आलस होता है और वह हप्पू से चाय बनाने के लिये कहती है। अम्मा के गुस्से से बचने के लिये वह हप्पू से कहती है कि गुपचुप तरीके से चाय बनाकर उसे पिलाये।
हप्पू उसकी ही नाइट ड्रेस पहनकर अपना भेष बदल लेता है।’ गीतांजलि मिश्रा, ऊर्फ राजेश ने बताया, ‘राजेश, हप्पू को ढूंढने लगती है कि वह लड़ाई खत्म कराये, लेकिन उसे हप्पू नहीं मिलता है। हप्पू पुलिस स्टेशन में सो जाता है। होता यूं है कि पुलिस स्टेशन में ज्ञान चक्षु (प्रणय दीक्षित) नाम का एक आदमी अपने मकान मालिक संजू बावरा (सौरभ चक्रवर्ती) के खिलाफ शिकायत करता है। उसका आरोप है कि संजू के गाने से उसे नींद आ जाती है। ‘







