Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    मैं महाराज अग्रसेन के विचारों से सीख कर पहले से ज्यादा दयालु और गंभीर बन गया हूं: समीर

    ShagunBy ShagunOctober 7, 2021Updated:October 7, 2021 TV / Smart Phone No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 745

    ’महाराज अग्रसेन जयंती’ पर एण्डटीवी के कलाकारों ने महान राजा के विचारों को याद किया

    अश्विन माह के चौथे दिन 7 अक्टूबर, ’महाराज अग्रसेन जयंती’ मनायी जाती है। इसे महान राजा अग्रसेन महाराज के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर एण्डटीवी के शो ’घर एक मंदिर- कृपा अग्रसेन महाराज की‘ से श्रेणू पारीख (गेंदा अग्रवाल), अक्षय म्हात्रे (वरुण अग्रवाल), साई बल्लाल (कुंदन अग्रवाल), और समीर धर्माधिकारी (अग्रसेन महाराज और उनका मानव रूप) ने महान राजा, अग्रसेन महाराज के विचारों को याद किया।

    विदित हो कि भारतीय टेलीविजन पर पहली बार महाराजा अग्रसेन के जीवन पर कोई शो बना है। यह कहानी महाराज अग्रसेन के जीवन पर आधारित है।

    महाराज अग्रसेन हमारा मार्गदर्शन करते हैं: गेंदा अग्रवाल

    श्रेणू पारीख (गेंदा अग्रवाल) कहती हैं, “अग्रसेन महाराज के विचार आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं और हमारा मार्गदर्शन करते हैं। अपने एक सिद्धांत में, उन्होंने घर की महिलाओं को बड़ी ही खूबसूरती से घर की लक्ष्मी के रूप में वर्णित किया है। वह परिवार को बुरे वक्त में बिखरने नहीं देती और उसे बांधे रखती हैं। उनकी अच्छे से देखभाल करती हैं और शांति और सद्भाव बनाये रखती हैं, लेकिन उनका अपमान करने पर पूरा परिवार बिखर जाता है। इसलिये, हम सभी को घर की लक्ष्मी का सम्मान करना चाहिये और घर की समृद्धि और खुशहाली के लिए उन्हें असीम प्यार देना चाहिये। दुनिया में कोई भी धन उनकी जगह नहीं ले सकता।”

    पहले से ज्यादा दयालु और गंभीर बन गया हूं: समीर

    समीर धर्माधिकारी (अग्रसेन महाराज और उनके मानव रूप) कहते हैं, “अग्रसेन महाराज की शिक्षाएं अमूल्य हैं और एक खुशहाल जीवन जीने में हमारा मार्गदर्शन करती हैं। वह लोगों के साथ दया, समानता और धैर्य के साथ पेश आने में विश्वास करते थे। इन सिद्धांतों पर चलने से मुझे व्यक्तिगत रूप से काफी फायदा हुआ है। इससे मैं पहले से ज्यादा दयालु और गंभीर बन गया हूं। इसे अपनाने से डर या असुरक्षा की भावना दूर हो जाती है और हमें जीवन की कठिनाईयों से लड़ने की ताकत मिलती है। ”

    जो घर गृहस्थी तोड़ दे वो व्यापार है बेकार: कुंदन अग्रवाल

    साई बल्लाल (कुंदन अग्रवाल) कहते हैं, “हर कोई अपने काम में सफल होना चाहता है लेकिन काम और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना बहुत जरुरी है। यह अग्रसेन महाराज द्वारा दी गई महत्वपूर्ण शिक्षा है और यह हम सब पर लागू होती है। ’बड़ा व्यापारी सब बने दिन भर करे व्यापार, जो घर गृहस्थी तोड़ दे वो व्यापार है बेकार’। इसका मतलब है कि अगर काम किसी भी तरह से आपका पारिवारिक जीवन प्रभावित कर रहा है, तो यह मेहनत किसी काम की नहीं है, वह बेकार है। हम इसलिये काम करते हैं कि अपने परिवारों की जरूरतों और ख्वाहिशों को पूरा कर सकें।”

    समय और तूफान किसी भी व्यक्ति का इंतजार नहीं करता: वरुण अग्रवाल

    अक्षय म्हात्रे (वरुण अग्रवाल) आगे कहते हैं,“ अग्रसेन महाराज के जिस एक सिद्धांत को मैं दिल से मानता हूं, वह है समय के साथ हमें और भी बेहतर बनने की सीख देने का सिद्धांत। परिवर्तन जरूरी है इसलिये इसे जरूर अपनायें। वास्तव में जो बदलते समय के साथ विकसित नहीं होता वह अक्सर पीछे छूट जाता है। परिवर्तन का विरोध हमेशा सफलता और खुशहाली के रास्ते में मुश्किलें लाता है। मुझे हमेशा सिखाया गया है ‘समय और तूफान किसी भी व्यक्ति का इंतजार नहीं करता’ और यह बचपन से ही मेरा गुरु मंत्र रहा है। मैं हमेशा नये ट्रेंड , टेक्नोलॉजी और स्किल्स के साथ अपडेट रहने की कोशिश करता हूं।“

    # #एण्डटीवी #महाराज अग्रसेन जयंती
    Shagun

    Keep Reading

    'Devi Vigyanam' will unveil a world of mysteries on December 4th.

    4 दिसंबर को रहस्यों की दुनिया खोलेगी ‘देवी विज्ञानम’

    Arjun Rampal will peel back the layers of suspense in ‘The Blind Game’!

    ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Barua Sagar Fort: A sentinel hidden amidst the rocks of Jhansi, preserving both history and tranquility.

    बरुआ सागर का किला: झांसी की चट्टानों में छिपा वह पहरेदार जो इतिहास और शांति को एक साथ संजोए है

    November 16, 2026
    Uttar Pradesh immersed in devotion during Chhath, the grand festival of public faith; CM Yogi offers 'sandhya arghya' (evening oblation) on the banks of the Gomti and showers flowers upon the devotees.

    लोक आस्था के महापर्व छठ पर भक्तिमय हुआ उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने गोमती तट पर दिया संध्या अर्घ्य, व्रतियों पर बरसाए फूल

    November 16, 2026
    Heart attacks will no longer be 'silent'… the alarm will sound 12 years in advance.

    दिल का दौरा अब साइलेंट नहीं रहेगा… 12 साल पहले ही बजेगा अलार्म

    November 15, 2026
    A major cricketing battle is set to unfold in Nairobi, with the world’s top players taking to the field starting December 3rd.

    नैरोबी में छिड़ेगी क्रिकेट की महाजंग, 3 दिसंबर से मैदान पर उतरेंगे दुनिया के धुरंधर

    November 15, 2026
    Aliens have arrived on Earth; this is the real reason why flights are being grounded: Stephen King

    धरती पर एलियंस आ गए हैं, उड़ानों के रोके जाने का असली कारण यही है : स्टीफन किंग

    November 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading